
तेजगढ़/दमोह.क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं.आए दिन लोगों की मौत हो रही और दर्जनों घायल और अपंग हो रहे हैं. लेकिन यह हादसे रोक नहीं रहे हैं, एक बार फिर अज्ञात वाहन की टक्कर से मां बेटे की दर्दनाक मौत हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है.घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार तेजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत झलौन तेजगढ़ मार्ग पर रात करीब 9 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी है. इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था.जहां से डाक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जबलपुर रेफर कर दिया था.लेकिन देर-रात रास्ते में दो लोगों की मौत हो गई है. जबकि एक अन्य बच्ची का मेडिकल कॉलेज जबलपुर में इलाज चल रहा है घटना की सूचना पुलिस को दी गई है.
*जबलपुर जाते समय मां बेटे की मौत*
जानकारी अनुसार पुरा निवासी संतोष पिता जगदीश सेन उम्र 30 संतोषरानी बाई पति जगदीश सेन उम्र 60 वर्ष मानूवी पिता कैलाश सेन उम्र 10 वर्ष है.जो गुरुवार को अपने घर से झलौन ग्राम में दवाई कराने सहित अन्य सामग्री की खरीदी करने के लिए आए थे जहां से देर-रात अपनी बाइक से वापस पुरा ग्राम जा रहे थे.लेकिन बासा पुरा के बीच तेज रफ्तार अज्ञात कार ने पीछे से टक्कर मार दी और कार सवार मौके से भाग निकले हैं. हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया.जहां से डाक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया था.लेकिन मेडिकल जाते समय पाटन उड़ना के बीच संतोष रानी पति जगदीश सेन उम्र 60 वर्ष और संतोष पिता जगदीश सेन उम्र 30 वर्ष ने दमतोड़ दिया. जहां मेडिकल के डाक्टरों ने मां और बेटे को मृत घोषित कर दिया है. जबकि मानूवी पिता कैलाश सेन उम्र 10 वर्ष की हालत गंभीर बनी हुई है. जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.
*जनपद पंचायत ने मानवता की मिशाल पेश की*
सड़क हादसे में घायल हुए लोग घटनास्थल पर घायल अवस्था में पड़े रहे लेकिन किसी ने कोई मदद नहीं की, लेकिन उसी समय तेंदूखेड़ा से वापस अपने गांव बासा लौट रहे. तेंदूखेड़ा जनपद पंचायत अध्यक्ष तुलाराम यादव ने जैसे ही सड़क किनारे घायलों को देखा तो उन्होंने अपनी कार रोककर अपनी खुद की पर्सनल कार में घायलों को उठाकर इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी. जनपद पंचायत अध्यक्ष तुलाराम यादव ने घायलों की मदद कर और खुद की कार से घायलों को अस्पताल पहुंचाया दो एक मानवता की मिशाल पेश करता है.लोगों द्वारा अध्यक्ष की तारीफ करते हुए देखा गया है लेकिन हादसे में दो लोगों की जान नहीं बच सकी है.
*गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार*
शुक्रवार की सुबह 10 बजे मेडिकल कॉलेज में मृतकों का परिजनों की मौजूदगी है.मेडिकल की टीम ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किए हैं.जहां दोपहर एक बजे मां और बेटे के शव पुरा गांव पहुंचे और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.एक बजे बड़ी संख्या में लोगों के बीच मां बेटे का अंतिम संस्कार किया गया है इधर पुलिस द्वारा जांच की बात कहीं जा रही है.
घटना को अंजाम देकर कार हुई लापता
सूत्रों द्वारा खबर है कि जिस अज्ञात कार ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मारी थी और हादसे दो लोगों की मौत हो गई है. उस कार में कुछ लोग पुरा गांव में किसी लोधी समाज में रिश्तेदारी में आए हुए थे, जो घटना के समय कार में सवार थे. स्वास्थ्य केंद्र पहुंची घायल संतोष सेन ने इलाज के दौरान बताया कि कार में गांव के ही कुछ लोग शराब के नशे में थे. जिनको में जानता हूं वहीं सूत्रों द्वारा खबर है कि घटना के बाद कार पुरा की और भागी थी. जिसका एक टायर पंचर होने के कारण कार कुछ सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है. पुलिस द्वारा अगर निष्पक्ष जांच पड़ताल करती है तो अज्ञात कारण पुलिस को पकड़ में आ सकती है.
इनका कहना है.
इस संबंध में तेजगढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि घटना की सूचना रात में मिली थी. लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने के पहले ही घायल तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए थे.हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना अभी मेरे पास नहीं आई है. मैं जानकारी लेता हूं साथ ही जल्द बाइक को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है.पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है मैं जानकारी लेता हूं.
