आपने मुझे गलत साबित किया… रिटायरमेंट के बाद धोनी ने इंस्टाग्राम पर किया भावुक पोस्ट; जानें फैंस से क्या कहा

नयी दिल्ली, महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से रिटायरमेंट के तुरंत बाद इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि फैंस ने मुझे फिर गलत साबित कर दिए।

आईपीएल 2027 से ठीक पहले महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स और अपने फैंस को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, धोनी ने आईपीएल से रिटायरमेंट ले ली है। अब वह फ्रेंचाइजी टीम के लिए मेंटर के रूप में काम करेंगे। अपनी रिटायरमेंट के तुरंत बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि फैंस ने मुझे एक बार फिर गलत साबित कर दिया।

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में धोनी ने लिखा कि ये स्वीकार करने के लिए इस गाने से बेहतर कुछ और नहीं हो सकता। शायद दो वर्जन इसलिए बनाए गए ताकि मैं गलती कर सकूं और फिर उसे मान सकूं। दरअसल, धोनी ने जब 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लिया था, तब भी यही गाने के साथ वीडियो पोस्ट किया था।

धोनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की रील
एमएस धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक रिल पोस्ट की है। इस रील में उन्होंने मैं ‘मैं पल दो पल का शायर हूं, पल दो पल मेरी कहानी है। पल दो पल मेरी हस्ती है, पल दो पल मेरी जवानी है’ का इस्तेमाल किया है। आईपीएल को अलविदा कहने के बाद उनकी पोस्ट ने इस गाने के साथ फैंस की पुरानी यादों को फिर से जीवित कर दिया है।

धोनी के क्रिकेट जीवन की खास याद
धोनी का यह गाना उनके क्रिकेट जीवन की एक खास याद बन गया है। अगस्त 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करते समय उन्होंने इसी गाने के साथ अपने सफर की झलकियां और वीडियो साझा किए थे। अब आईपीएल से विदाई के बाद इसे फिर से इस्तेमाल कर उन्होंने एक बार फिर फैंस को भावुक कर दिया है।

सोशल मीडिया पर माही की इस पोस्ट को देखकर फैंस उनके पुराने लम्हों को याद कर रहे हैं। धोनी का यह अंदाज फिर से साबित करता है कि वह बड़े निर्णयों को भी कितनी सरलता और अपने अनोखे अंदाज में साझा करते हैं।

CSK के लिए कितने मैच खेल चुक हैं धोनी?
महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग के कुल 19 सीजन में से 17 सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेला है। इन 17 सीजन में खेलते हुए माही ने टीम के लिए 272 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 5,314 रन बनाए हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि एमएस धोनी की नेतृत्व में सीएसके 10 बार फाइनल मुकाबले खेल चुकी है, जिसमें उसे 5 बार जीत और 5 बार हार का सामना करना पड़ा था। साल 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में धोनी की कप्तानी में सीएसके फाइनल मुकाबला जीता है।

डेथ ओवर्स में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड
आईपीएल करियर में धोनी ने कई अहम रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। आईपीएल इतिहास में उनका व्यक्तिगत सर्वाधिक स्कोर नाबाद 84 रन रहा था। वहीं, आईपीएल करियर में 24 अर्धशतक, 375 चौके और 264 छक्के लगा चुके हैं।

Next Post

प्रत्येक आवेदन का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए परीक्षण: विकास

Wed Nov 18 , 2026
सीधी : आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने और प्रशासन को ग्रामीणों के और करीब पहुंचाने की पहल के तहत मंगलवार को जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के सभागार में खण्डस्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई।कलेक्टर विकास मिश्रा ने जनसुनवाई में उपस्थित होकर 60 से अधिक आवेदकों […]

You May Like