
दमोह। जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) और पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया के निर्देशन में शुक्रवार को अस्पताल चौराहा स्थित मानस भवन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम सीएसपी एचआर पांडे के मार्गदर्शन में हुआ। सिटी कोतवाली टीआई मनीष कुमार, आरक्षक आकाश पाठक और नरेंद्र पटेरिया ने उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।
अधिकारियों ने नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत युवाओं और आमजन से नशे से दूर रहने, नशे का कारोबार करने वालों की सूचना पुलिस को देने की अपील की।कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद विजय जैन विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए नशा मुक्ति अभियान में सभी की भागीदारी जरूरी है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।
