भोपाल। अशोका गार्डन स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मुनिसुब्रतनाथ भगवान का 1100 चांदी के कलशों एवं स्वर्ण कलशों से भव्य महा मस्तकाभिषेक एवं महाअर्चना संपन्न हुई। मुनि श्री 108 उपाध्याय विशोक सागर, मुनि श्री 108 विनिवोध सागर महाराज तथा प्रतिष्ठाचार्य अविनाश भैया के सानिध्य में शांति धारा एवं हवन में 1201 आहुतियां दी गईं। मुनि श्री ने प्रवचन में कहा कि अहिंसामयी धर्म ही विश्व शांति का आधार है। कार्यक्रम में सौधर्म इन्द्र, कुबेर इन्द्र सहित अनेक श्रद्धालु, चौक पंचायत कमेटी ट्रस्ट के पदाधिकारी, अशोका गार्डन जैन समाज अध्यक्ष सच्चेन्द्र जैन एवं संतोष जैन ट्रांसपोर्ट मौजूद रहे।
1100 चांदी के कलशों से महा मस्तकाभिषेक
