इंडिगो की दिल्ली-खजुराहो-बनारस हवाई सेवा शुरू

छतरपुर। इंडिगो एयरलाइंस ने दिल्ली-खजुराहो-बनारस के बीच नई विमान सेवा की शुरुआत की है। इस सेवा के शुभारंभ के अवसर पर रविवार को खजुराहो विमानतल पर यात्रियों से भेंट कर उन्हें सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दी गईं। नई हवाई सेवा से क्षेत्र के पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद है। अब यात्रियों को खजुराहो से सीधे दिल्ली और बनारस पहुंचने में सुविधा होगी। स्थानीय लोगों और पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों ने इस नई उड़ान का स्वागत किया है।

Next Post

घर में लगा रखे थे गांजे के पेड़, आरोपी गिरफ्तार 

Sun Oct 26 , 2025
अशोकनगर। पुलिस कप्तान राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है कि जिसके तहत अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रहीं है। इसी कड़ी में विगत दिवस देहात पुलिस ने घर में खेती करने वाले आरोपी को पकडऩे में सफलता प्राप्त की […]

You May Like