घर में लगा रखे थे गांजे के पेड़, आरोपी गिरफ्तार 

अशोकनगर। पुलिस कप्तान राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है कि जिसके तहत अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रहीं है। इसी कड़ी में विगत दिवस देहात पुलिस ने घर में खेती करने वाले आरोपी को पकडऩे में सफलता प्राप्त की है, तो वहीं आरोपी के घर से 6 किलो बजनी हरे गांजे के पेड़ जप्त किए गए है। देहात थाना प्रभारी उप निरीक्षक भुवनेश शर्मा ने बताया कि मुखविर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम फुटेरा में धर्मेन्द्र पुत्र कमरलाल शर्मा द्वारा अपने घर के अंदर गांजे के पौधे अवैध रूप से लगाये हुये है। सूचना पर थाना देहात से उप निरीक्षक अंजीम अंसारी के द्वारा एक टीम गठित कर मय फोर्स के ग्राम फुटेरा में धर्मेन्द्र पुत्र कमरलाल शर्मा के घर दाविश दी गई, तो धर्मेन्द्र शर्मा के घर के अंदर बाथरूम मे पास में अवैध रूप से गीले हरे गांजे के दो पेड लगे मिले, आरोपी के कब्जे हरे व गीले गांजे के कुल 02 पेड बजनी करीबन 06 किलो 100 ग्राम कीमती करीबन 15 हजार रूपये के जप्त किये गये । तो वहीं आरोपी के विरूद्व धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व कर आरोपी न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र रघुवंशी, सूरज हर्षाना, भूपेन्द्र ओझा, नीरज रघुवंशी, महिला आरक्षक मेघाराजा बुन्देला की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

दो मामलों में फरार वारंटी गिरफ्तार

Sun Oct 26 , 2025
भोपाल। रातीबड़ थाना पुलिस ने एक फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है. आरोपी 4 साल पुराने आर्म्स एक्ट और 2 साल पुराने मारपीट के प्रकरण में वारंटी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार न्यायालय ने 4 वर्ष पुराने आर्म्स एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी प्रेमचंद के खिलाफ […]

You May Like