भाजपा मंडल ने धूमधाम से मनाया 47 वां स्थापना दिवस

सारनी। भारतीय जनता पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस पर भाजपा मंडल सारनी कार्यालय मे एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के समर्पण एवं पार्टी की गौरवशाली परंपरा की झलक देखने को मिली।कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में विधिवत पार्टी ध्वज के ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात भाजपा के पितृपुरुषों की छाया प्रति के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया।कार्यक्रम में जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने अपने

प्रेरणादायी उद्बोधन में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना काल से लेकर आज तक के सफर को विस्तार से बताते हुए पार्टी की विचारधारा, सिद्धांतों एवं राष्ट्रहित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का एक सशक्त माध्यम है, जिसे प्रत्येक कार्यकर्ता अपने समर्पण और परिश्रम से आगे बढ़ा रहा है।मंडल प्रभारी राजेश आहूजा ने संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि पार्टी की असली ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता है, जो निरंतर समाज के बीच रहकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाता है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने अपने संबोधन में क्षेत्र के विकास कार्यों एवं संगठन के सहयोग से किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।भाजपा के वरिष्ठजनों एवं लंबे समय से संगठन की सेवा कर रहे कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया, साथ ही नवनियुक्त मनोनीत पार्षद/एल्डरमैन का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के दौरान आगामी संगठनात्मक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा की जानकारी भी कार्यकर्ताओं को प्रदान की गई।

कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत द्वारा सभी अतिथियों, वरिष्ठजनों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। मंच संचालन महामंत्री विनय मदने प्रकाश डेहेरिया ने किया इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता पी.जे.शर्मा, सुधा चंद्रा,भीम बहादुर थापा जगदीश पवार जग्गी आहूजा,नन्हे सिंह,विनय मदने, जे.डी कवड़कर, ददन सिंह,रूपेंद्र चौहान, योगेश बरडे,प्रकाश डेहरिया,रमेश पवार,हेमराज नागले,संजीत चौधरी, राजेश पटेया,गणेश महस्की राहुल बरडे,राजू देशमुख, मनोहर विश्वकर्मा, प्रवीण सोनी,रमेश खवसे दिलीप झोड़ हेमंत साहू,धर्मेंद्र राय, रमेश हरोडे राजकुमार नागले मुकेश यादव,कुबेर डोंगरे,मिंटू राय विलास चौधरी,सुनील मोखड़े, राजू साहू, डॉ संजीत मंडल, संतोष राजेश,सुनीता यादव, किरण नागले,सरोज विश्वकर्मा,छाया अतुलकर,वंदना पटले, राहुल सिंह,हरेंद्र भारती, बबलू नर्रे,बबलू वामनकर, संदीप झपाटे, नारायण खातरकर, संतोष सोनी,मनोहर विश्वकर्मा सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

तवा-2 कोयला खदान में हादसा: रूफ फॉल से मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे मजदूर

Mon Apr 6 , 2026
सारनी। सारनी क्षेत्र की तवा-2 कोयला खदान में 31 मार्च की देर रात रूफ फॉल (छत धंसने) की गंभीर घटना सामने आई, जिसमें कई मजदूर बाल-बाल बच गए। हादसे में वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (WCL) के कर्मचारी मन्नालाल घायल हुए, जबकि चार ठेका मजदूर भी खतरे की जद में आए। प्रत्यक्षदर्शियों […]

You May Like