प्रमुख चौराहों पर लगीं हाईटेक एलईडी स्क्रीन का लोकार्पण

सीहोर। शहर को आधुनिक, स्वच्छ एवं तकनीकी रूप से विकसित बनाने की दिशा में नगर पालिका परिषद द्वारा एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है. नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर की पहल पर नदी चौराहा, तहसील चौराहा, भोपाल नाका और बस स्टैंड पर हाईटेक एलईडी स्क्रीन लगा दी गई है और अब आगे भी शहर के प्रमुख चौराहों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर हाईटेक एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी.

एलईडी स्क्रीन के माध्यम से नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, नगर विकास कार्यों, सामाजिक संदेशों, प्राइवेट एड एवं महत्वपूर्ण सूचनाओं की जानकारी तुरंत प्राप्त हो सकेगी. यह पहल सीहोर शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है. एलईडी स्क्रीन के माध्यम से शहर की गतिविधियों, स्वच्छता अभियान, यातायात व्यवस्था, आपातकालीन सूचनाओं एवं विभिन्न सामाजिक जागरूकता अभियानों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा. इससे आमजन को घर बैठे महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध होंगी तथा शहर में डिजिटल संचार व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी.

नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि सीहोर शहर को नई तकनीक से जोडऩा और उसे सुंदर, स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि शहर के प्रत्येक नागरिक को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका परिषद का उद्देश्य है और इसके लिए लगातार नवीन एवं जनहितकारी कार्य किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सीहोर विकास और आधुनिकता के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा. नपाध्यक्ष ने कहा कि नपा परिषद द्वारा शहर के विकास में सर्वांगीण प्रयास किए जा रहे हैं. सभी वार्डों में सड़क व नालियों का निर्माण प्रमुखता से कराया जा रहा है. इसके अलावा शहर के सौंदर्यीकरण के लिए भी नपा प्रयासरत है. स्वच्छता सर्वेक्षण में हम गत वर्ष की तुलना में अधिक बेहतर प्रदर्शन करेंगे.

इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने आगे कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण, स्वच्छता एवं डिजिटल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नगर पालिका हरसंभव प्रयास कर रही है. नागरिकों के सहयोग से सीहोर को प्रदेश के आदर्श शहरों में शामिल किया जाएगा. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी तथा शहर हित में निरंतर नए निर्णय लिए जाते रहेंगे. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, विधायक सुदेश राय, नगर पालिका उपाध्यक्ष विपिन शास्त्री, पार्षद राजेश माझी, विजेंद्र परमार, अजयपाल सिंह राजपूत, कमलेश राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे.

 

Next Post

आत्महत्या के लिए उकसाने वाला सूदखोर आरोपी गिरफ्तार, लगातार प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी थी जान

Sun May 24 , 2026
मुलताई। थाना पुलिस मुलताई द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया है। टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया ग्राम चौथिया निवासी ने बीते दिनों जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले मे मुलताई पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की […]

You May Like