सेल को चौथी तिमाही में सालाना आधार पर डेढ़ गुना शुद्ध लाभ

नयी दिल्ली, 15 मई (वार्ता) स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) को आज चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कर पश्चात 1,680 करोड़ रुपए का लाभ हुआ जो इससे पिछले वित्त वर्ष की किसी की तिमाही के 1,178 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ का डेढ़ गुना है। कंपनी को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 442 करोड रुपए का कर पश्चात लाभ हुआ था। कंपनी की चौथी तिमाही की परिचालन आय 30,813 करोड रुपए थी जो इसे पिछले वित वर्ष की चौथी तिमाही में 29,316 करोड रुपए और वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में 27,371 करोड रुपए थी।

कंपनी ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त हुई चौथी तिमाही और वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने वित्तीय नतीजे शुक्रवार को जारी किए। सेल के निदेशक मंडल ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए 10 रुपये के प्रत्येक पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर पर 2.35 रुपये (23.5 प्रतिशत) के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में उसने अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन और बिक्री तथा परिचालन से अब तक की सर्वाधिक कारोबारी आय दर्ज की है। पिछले वित्त वर्ष की तुलना में, वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी के कच्चे इस्पात के उत्पादन में 1.4 प्रतिशत की वृद्धि (1.92 करोड़ टन से बढ़कर 1.94 करोड़ टन) रही।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि कंपनी की बढ़ती बाज़ार पहुंच, इन्वेंट्री में कमी और बेहतर डिस्पैच के कारण विक्री की मात्रा में 11.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई । विज्ञप्ति के अनुसार सेल प्रचालन दक्षता, इन्वेंट्री की निकासी और लागत अनुकूलन की बदौलत शुद्ध लाभ में लगभग 50.5 प्रतिशत का उछाल आया है। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी के कर्ज भार में 8,148 करोड़ रुपये की कमी आई है। वर्ष 2025-26 की पूरी अवधि में सेल की परिचालन आय इसे पिछले वित्त वर्ष के 1,02,478 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर 1,10,810 करोड रुपये और शुद्ध लाभ 2,148 करोड रुपये के मुकाबले 50 प्रतिशत से भी अधिक बढ़ कर 3,233 करोड रुपये रहा। कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी), डॉ. ए. के. पंडा ने कहा, “हमारा प्रदर्शन हमारे मुख्य कामकाज की मजबूती को दर्शाता है। यह हमारी मार्केट में पकड़ बनाने की कोशिशों और मांग के हिसाब से उत्पाद तैयार करने का नतीजा है।”

.....

Next Post

दतिया में उपचुनाव की तैयारियां शुरू

Sat May 16 , 2026
दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 को लेकर निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ईवीएम वीवीपीएटी की फर्स्ट लेवल चेकिंग प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक दलों को सूचना जारी की गई है। प्रशासन द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रक्रिया में शामिल रहने और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध […]

You May Like

मनोरंजन