हरारे, 25 जुलाई (वार्ता) जिम्बाब्वे ने शनिवार को टॉस जीतकर भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां जिम्बाब्वे के कप्तान सिंकर रजा ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। विकेट पिछले मुक़ाबले से अलग रही है, लेकिन हम जानते हैं कि हरारे में शुरुआत में गेंदबाज़ों को मदद मिलती है इसलिए हम इसका फ़ायदा उठाने चाहेंगे और देखेंगे कि बाद में बल्लेबाज़ी के लिए हमारे सामने क्या लक्ष्य आता है। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है। वहीं भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। यह पिच पिछले मैच की तरह टैकी नहीं लग रही है, और उछाल भी समान रहने की उम्मीद है। हमारी टीम में एक बदलाव है। अशोक शर्मा की जगह यश ठाकुर आए हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
भारत (एकादश): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर और मयंक यादव।
जिम्बाब्वे (एकादश):- ब्रायन बेनेट, बेन करन, डिओन मेयर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, वेसली मधेवीरे, ताडीवांशे मारूमानी (विकेटकीपर), ब्रैड एवंस, न्यूमैन न्यामहूरी, रिचर्ड अंगारावा और ब्रेसिंग मुजारबानी।

