युवक के सीने मेें घोंप दी चाकू

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत निर्भय नगर में शराब पीने के लिए रूपए की मांग पूरी न होने पर बदमाश ने युवक के सीने में चाकू घोंप दी। पुलिस के मुताबिक अब्दुल सलीम खान उर्फ छोटे 40 वर्ष निवासी शुब्बाशाह मैदान के पास शास्त्रीवार्ड हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मकान बनाने का काम करता है, निर्भयनगर निवासी दीपक कामड़े उसके यहंा बेलदारी का काम करता था।

बुधवार को उसने काम की छुट्टी की थी इसी कारण राजू मेश्राम से मिलने निर्भय नगर गया था, वहां से वापस आते समय भट्टा के पास मैदान दीपक कामड़े उसे मिला जो उससे शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगा, उसने पैसे देने से मना किया तो दीपक कामड़े ने चाकू से सीने पर हमला कर चोट पहुंचा दी।

Next Post

प्रापर्टी डीलर पर हमला

Thu Jan 1 , 2026
जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत जागृति नगर में बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर पर पाईप से हमला कर चोट पहुंचा दी।पुलिस ने बताया कि गोविन्द प्रसाद गुप्ता 35 वर्ष निवासी अमखेरा गोहलपुर ने सूचना दी कि वह प्रापर्टी का काम करता है बीती रात लगभग 8-30 बजे अपने दोस्त लकी विश्वकर्मा के […]

You May Like