जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत जागृति नगर में बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर पर पाईप से हमला कर चोट पहुंचा दी।पुलिस ने बताया कि गोविन्द प्रसाद गुप्ता 35 वर्ष निवासी अमखेरा गोहलपुर ने सूचना दी कि वह प्रापर्टी का काम करता है बीती रात लगभग 8-30 बजे अपने दोस्त लकी विश्वकर्मा के साथ जागृतिनगर पुरानी कलारी के पास अधारताल में खड़े होकर बात कर रहे थे.
उसी समय विक्की पटैल व अंकित उर्फ अक्की केवट आकर बोले कि आज कल दलाली के बहुत पैसे कमा रहे हो हम लोगों को शराब पीने के लिये पैसेे दो, उसके द्वारा पैसे देने से मना करने पर दोनो हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे विक्की पटेल ने पाईप से हमलाकर सिर, कंधे में चोट पहॅुचा दी तथा जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।
