भोपाल:राजधानी के गौतम नगर थाना में आटो चालक पर चाकु से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को जेल भेज दिया गया है. मामला 5 अप्रैल 2021 का है. जब आरोपी प्रीतम सिंह ने आटो चालक उमेश सिंह पर जानलेवा हमला किया था. मामला कोर्ट में चल रहा था. मामले की सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश इस पर अपना फैसला सुनाते हुए आरोपी को 7 साल की जेल की सजा सुनाई है.
फरियादी उमेश ने मामले कि शिकायत में पुलिस को बताया था कि वह ऑटो चला कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है. घटना के दौरान जब प्रीतम की पत्नी और उसकी बेटी उमेश के आटो से कहीं जा रही थी. जिसे देख कर प्रीतम ने उमेश पर चाकू से जानलेवा हमला बोल दिया. हमले से बाल-बाल बचे उमेश ने मामले की शिकायत पुलिस में की थी. जिसके बाद मामला कोर्ट में चल रहा था और कोर्ट ने इस पर अपना निर्णय सुनाया है.
