दिल्ली में जुटेंगे कांग्रेसी और इंडिया गठबंधन के नेता: कविता

सिंगरौली । वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की राजनीति में अपनी लड़ाई तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं जिला सिंगरौली कांग्रेस प्रभारी कविता पांडेय ने निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए मीडिया कर्मियों से चर्चा के दौरान दावा किया कि चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं के जरिए सरकारें बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और राहुल गांधी के आह्वान पर देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता तथा इंडिया गठबंधन के नेता दिल्ली में जुटेंगे।

सिंगरौली प्रवास पर पहुंचीं कविता पांडेय ने बिलौंजी स्थित कांग्रेस कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान दिल्ली में प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि जिले से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे हैं, जबकि देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है। कविता पांडेय ने अपने बयान में दावा किया कि राहुल गांधी को पिछले पांच दिनों में 20 बार गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कांग्रेस सांसदों और इंडिया गठबंधन के सांसदों की गिरफ्तारी का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद कर दिल्ली पहुंचने की तैयारियों को आगे बढ़ाया जा रहा है। कविता पांडेय ने वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस की लड़ाई जारी रखने की बात कही। इस दौरान कांग्रेसी मौजूद रहे।

 

Next Post

डीएमएफ खरीदी पर खबर के बाद हलचल

Sun Oct 11 , 2026
सिंगरौली । आदिवासी विकास विभाग के छात्रावासों में डीएमएफ की राशि से रोटी मेकर मशीनों की खरीदी का मामला नवभारत में खबर प्रकाशित होने के तीन दिन बाद भी चर्चाओं में है। अब सवाल केवल मशीनों की कीमत और गुणवत्ता तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि खरीदी से जुड़े […]

You May Like

Play sound