उपमुख्यमंत्री ने राजवाड़ा पर मिट्टी के दिए व पूजन सामग्री खरीदी

इंदौर: रविवार को उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने शहर के ह्रदय स्थल राजवाड़ा पहुंचकर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत देशी मिट्टी के दिए और पूजन सामग्री खरीदकर स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया।उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने जनता से स्वदेशी वस्तुएँ खरीदने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है.

उनके इस संकल्प में सहभागी बनते हुए हमें अपने त्योहारों पर एवं दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का अपनाकर देश को आत्मनिर्भर भारत बनाना है. जब हम स्वदेशी वस्तुएँ खरीदेंगे तो अपने यहा की मिट्टी के प्रति प्रेम और समर्पण का भाव जाग्रत होगा. इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक गोलू शुक्ला, मालिनी गौड, प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे, मंडल अध्यक्ष चंद्रभान सिंह सोलंकी, पार्षद रूपाली अरुण पेंढारकर, वार्ड संयोजक शिव पाल ( पिंटू ), सन्नी चौहान, सहित अनेक क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित थे.

वैभव को शिखर पर ले जाने का मार्ग
नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि स्वदेशी संकल्प यह सिर्फ नारा नहीं है बल्कि भारत माता को पुनः परम वैभव के शिखर पर ले जाने का प्रशस्त मार्ग है. उन्होंने व्यापारियों से स्वदेशी वस्तुएँ बेचने का आग्रह करते हुए कहा कि इंदौर मध्य-प्रदेश की आर्थिक नगरी है, यहां से पूरे मालवा निमाड और प्रदेश में संदेश जाता है. इंदौर की जागरूक जनता भी स्वदेशी उत्पाद खरीदकर देश को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प में सहभागी बनेगी

Next Post

प्रॉपर्टी विवाद में व्यवसायी पर गोली चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Mon Oct 13 , 2025
इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर में प्रॉपर्टी व्यवसायी पर गोली चलाकर हत्या का प्रयास करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हो गया है. पुलिस ने मुख्य सरगना विनय उर्फ सोनू राठौर सहित उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित […]

You May Like