बैरसिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

भोपाल। बैरसिया थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है. पुलिस के अनुसार, अभिषेक वाल्मीकि (25) मूल रूप से गुना जिले के बीबाखेड़ी, बीनागंज का निवासी था और मजदूरी करता था. वह इन दिनों करोंद के कैलाश नगर में रह रहा था. बताया गया कि 26 जुलाई की शाम अभिषेक अपने फूफा के घर प्रतापगढ़ जाने के लिए बाइक से निकला था. शाम करीब साढ़े पांच बजे रमगढ़ा-भोजपुरा मार्ग पर उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. घायल अभिषेक को उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार रात उसकी मौत हो गई. बैरसिया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के प्रयास कर रही है.

Next Post

चौरागढ़ मेले से पहले उमड़ी आस्था, हजारों श्रद्धालुओं ने शुरू की पदयात्रा

Sun Aug 2 , 2026
आशीष कुर्ल पचमढ़ी। पचमढ़ी स्थित प्रसिद्ध चौरागढ़ और नागद्वार के वार्षिक मेले से पहले ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा है। 7 से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले इस दस दिवसीय मेले में शामिल होने के लिए सतपुड़ा अंचल के दूरस्थ वन क्षेत्रों से हजारों आदिवासी श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा […]

You May Like