जादू टोना के शक में कर दी थी बुजुर्ग की हत्या

छिंदवाड़ा। जादू टोने के शम में एक युवक ने लाठी डंडे मारपीट कर पड़ोस में रहने वाले बुजुर्ग की हत्या कर दिया था. उक्त मामला सामने आने के बाद अमरवाड़ा पुलिस ने घटना के 24 घंटो के अंदर ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 अप्रेल की शाम करीब 05.00 बजे डायल 112 में सूचना प्राप्त हुई की ग्राम रानीकामथ विवाद हो रहा है. इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्राम रानीकामत निवासी हरिराम पिता स्व. रूपचंद उइके 62 साल को घायल अवस्था में अमरवाड़ा अस्पताल पहुंचा दिया जहां जांच के बाद डॉक्टर ने हरिराम उईके को मृत घोषित कर दिया. उक्त मामले में प्रार्थिया मनीषा इरपाची पति शिवनारायण इरपाची 32 साल निवासी ग्राम रानीकामत प्रकरण दर्ज कराई कि मेरी भाभी का भाई दिनेश इनवाती का करीबन 2 साल पहले एक बच्चा पैदा होने के एक दो दिन बाद खत्म हो गया था, तभी से दिनेश इनवाती मेरे पिता हरिराम उइके पर जादू टोना करने का शक करता है. 02 अप्रेल की को दोपहर 4.30 बजे की बात है मै अपने घर पर थी उसी समय मुझे मोहल्ले मे चिल्ला चोट लडाई झगडा की आवाज आने पर मै वहां गई और देखी तो दिनेश इनवाती उसके घर के सामने रोड पर मेरे पिता हरिराम उड़के को जमीन मे पटक कर मेरे पिताजी के साथ डंडे से मारपीट कर रहा था जिससे मेरे पिताजी हरिराम उइके बेहोश हो गये थे उसके बाद दिनेश वहाँ से डंडा लेकर भाग गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 132/26 धारा 103 (1) बी. एन. एस. का कायम कर विवेचना में ले लिया.

हरिराम बोलता था तुझे जीने नही दूंगा ००००००००

अमरवाड़ा द्वारा पुलिस टीम गठित की गई तथा आरोपी दिनेश इनवाती पिता दौलत इनवाती 27 वर्ष की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए एवं घटना के संबंध में साक्ष्य एकत्रित किए गए. आरोपी दिनेश इनवाती को हिरासत में लेकर पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि मृतक हरिराम उइके मुझे मेरे बच्चे पर जादू टोना कर खा जाउंगा उसे जीने नही दूंगा कहता था मेरा बच्चा बीमार रहता था इसी बात पर से आरोपी ने मृतक हरिराम को डंडा मारपीट किया जिससे हरिराम की मृत्यू हो गई. आरोपी के द्वारा पूछताछ में बताये अनुसार आरोपी से घटना में प्रयुक्त डंडा एवं घटना के समय पहने हुए कपडे जप्त कर लिया.

आरोपी को पकडऩे में टीम की रही भूमिका ००००००

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी अमरवाड़ा निरीक्षक राजेन्द्र धुर्वे, उप निरी विजेन्द्र मार्को, सउनि नूरसिंह बघेल, प्र.आर. जयसिंह बघेल, आर. करण रघुवंशी, आर. जगमोहन, आर. ओमकार, आर. राजेन्द्र बघेल, आर. संजीव, आर. धनंजय शर्मा, आर. अभिषेक की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Next Post

पलसोड़ी में निर्माणाधीन मेगा इंडस्ट्रियल पार्क निवेश क्षेत्र के विरोध में विधायक और लोगों का धरना 

Fri Apr 3 , 2026
रतलाम। जिले के पलसोड़ी, बिबड़ोद, जुलवानिया, जामथून और रामपुरिया ग्राम पंचायतों में प्रस्तावित मेगा इंडस्ट्रियल पार्क (निवेश क्षेत्र) को लेकर विरोध तेज हो गया है। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार और कलेक्टर मिशा सिंह को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। विधायक […]

You May Like