
भोपाल। शहर में मृतक इंजीनियरिंग छात्र उदित गायकी के दोस्तों ने सोमवार को इंसाफ की मांग की. इस मौके पर देर शाम को माता मंदिर चौराहे से न्यू मार्केट तक कैंडल मार्च निकाला गया. मृतक के साथी रहे सैंकड़ों छात्र-छात्राओं ने नम आंखों से अपने मृतक दोस्त को श्रद्धांजलि देते प्रशासन से न्याय की मांग की.
पुलिस की पिटाई से अपने दोस्त की मौत की घटना का बैनर लेकर इंजीनियरिंग छात्र-छात्राओं ने इस मौके पर कहा कि भविष्य में फिर कभी किसी के साथ ऐसा न हो. इसके लिए प्रशासन से न्याय की मांग की जा रही है. छात्र-छात्राओं के साथ कैंडल मार्च में शहर के नागरिक भी शामिल हुए. उदित गायकी की हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग मार्च में शामिल लोगों ने की. बता दें कि बीते गुरूवार को उदित गायकी के साथ 2 पुलिसकर्मियों ने मारपीट की थी. पीएम रिपोर्ट में पेट में चोट लगने की पुष्टि होने में कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया है. मृतक के परिवार के न्याय मिल सके इसके लिए इंजीनियरिंग स्टूडेंस गुहार लगा रहे है.
