सांसद गुप्ता बने स्टेंडिंग कमेटी के सदस्य

बुधनी। राज्यसभा सांसद और ट्राइडेंट ग्रुप के फाउंडर व चेयरमैन एमेरिटस राजिंदर गुप्ता को लेबर, टेक्सटाइल और स्किल डेवलपमेंट से संबंधित संसद की स्थायी समिति का सदस्य नामित किया गया है. यह समिति देश के महत्वपूर्ण आर्थिक क्षेत्रों में नीतिगत समीक्षा और सुधारों के सुझाव देने का कार्य करती है.

राजिंदर गुप्ता एक अनुभवी उद्योगपति व समाजसेवी के रूप में पहचान रखते हैं. मैन्युफैक्चरिंग, ग्लोबल ट्रेड और वर्कफोर्स डेवलपमेंट में उनके दशकों के अनुभव से समिति को उद्योगगत दृष्टिकोण मिलने की उम्मीद है. विशेषज्ञों का मानना है कि उनकी नियुक्ति ऐसे समय में काफी अहम है, जब भारत का टेक्सटाइल सेक्टर अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों, बढ़ते अमेरिकी टैरिफ, और स्किल्ड-अनस्किल्ड वर्कफोर्स के लिए मजबूत स्किलिंग फ्रेमवर्क की जरूरतों का सामना कर रहा है.

 

 

Next Post

मेले का उद्देश्य अधिकाधिक युवाओं को मिले रोजगार

Wed Dec 10 , 2025
सीहोर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में मंगलवार को युवा संगम रोजगार-स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला आयोजित किया गया. इस रोजगार मेले में 401 युवाओं ने अपना पंजीयन कराया तथा कंपनियों द्वारा 287 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया. मेले में 18 कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे. रोजगार मेले में स्वरोजगार […]

You May Like