पटना शहर के पास नए अंतर्राष्ट्रीय ग्रीनफील्ड हवाईअड्डा निर्माण की केंद्र से करेंगे मांग : नीतीश

पटना 21 फरवरी (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि वह केंद्र सरकार से पटना शहर के पास एक नए अंतर्राष्ट्रीय ग्रीनफील्ड हवाईअड्डा का निर्माण कराए जाने का अनुरोध करेंगे।

श्री कुमार ने शुक्रवार को प्रगति यात्रा के अंतिम दिन पटना जिले के विकास के लिए योजनाओं की घोषणा करते हुए कहा कि पटना शहर के पास एक नये अंतर्राष्ट्रीय ग्रीनफील्ड हवाईअड्डा के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जेपी गंगा पथ को पश्चिम की ओर कोइलवर के वीर कुंवर सिंह सेतु तक परबट ओर मोकामा के राजेन्द्र सेतु तक पुराने राष्ट्रीय उच्च पथ-31 का चौड़ीकरण किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जेपी गंगा पथ के दक्षिण दीघा से सभ्यता द्वार के बीच वाले स्थान में पार्क एवं नागरिक सुविधाओं का समेकित विकास किया जायेगा। सभ्यता द्वार को पूरब की ओर से पक्के गंगा घाट तथा पश्चिम की ओर एकता भवन से जोड़ा जायेगा तथा पटना हाट एवं पार्किंग का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नेहरू पथ के दोनों तरफ रूपसपुर नहर से सगुना मोड़ तक भूमिगत नाले के साथ पथ का निर्माण एवं इसका चौड़ीकरण किया जायेगा।

श्री कुमार ने कहा कि खगौल नेहरू पथ-अशोक राजपथ तक रूपसपुर नहर पथ का चौड़ीकरण एवं निर्माण किया जायेगा। दानापुर में नेहरू पथ से गोला रोड का चौड़ीकरण किया जायेगा। पटेल गोलम्बर से अटल पथ तक सरपेंटाईन नाले पर अंडर ग्राउण्ड नाले के साथ फोर लेन सड़क का निर्माण किया जायेगा। राजीव नगर नाले का पक्कीकरण एवं इसके ऊपर सड़क का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आनंदपुरी नाले का पक्कीकरण एवं इसके ऊपर सड़क का निर्माण किया जायेगा।

Next Post

हताश विपक्ष प्रधानमंत्री के बिहार दौरे पर उठा रहा निराधार सवाल : शिवराज

Mon Feb 24 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email पटना, 24 फरवरी (वार्ता) केंद्रीय कृषि मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आज कहा कि हताश विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर […]

You May Like

मनोरंजन