कोहरे की चादर में लिपटा रहा शहर, सर्द हवाओं ने कंपकंपाय

शाजापुर। नए साल के दूसरे दिन फिर मौसम ने करवट बदली और लोगों को ठिठुरना पड़ा, जबकि संभावना सर्दी कम होने की थी, लेकिन अचानक आए बदलाव ने मौसम को पूरी तरह सर्द कर दिया. इस दिन नगर में दिनभर कोहरा छाया रहा, जिससे लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग की मानें तो अब 3 दिन व रात तापमान कम ही रहेगा. साथ ही घना कोहरा भी छाया रहेगा.

कुछ दिन पहले भी सर्दी का पारा बढऩे के बाद तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगी थी. तब संभावना थी कि कुछ दिनों तक सर्दी से राहत रहेगी. उम्मीद के अनुसार तापमान में बढ़ोत्तरी भी हुई, लेकिन गुरुवार की रात से मौसम ने फिर करवट ली और ठंडी हवाओं ने शहर को अपने आगोश में ले लिया. जिसके बाद शुक्रवार सुबह से आसमान पर घना कोहरा छा गया, जिससे लोगों को वाहन चलाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं ठंडी हवाओं के चलते लोगों को दिनभर अलाव व गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा. मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि कोहरा छाने से मौसम फिर सर्द हुआ है और आगामी 3 दिन व रात तक मौसम में खास परिवर्तन की कोई संभावना नहीं है. मौसम ऐसा ही बना रहेगा और कोहरा छाया रहेगा.

नलखेड़ा में पेड़-पौधों पर जमी ओंस की बूंदे….

नए साल के दूसरे दिन नगर सहित क्षेत्र के कई हिस्सों में मौसम ने कड़ाके की ठंड बिखेरी है. उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में घने कोहरे और शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है.तो कहीं बर्फबारी और ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है. नगर सहित क्षेत्र में घना सुबह कोहरा छाया रहा, पत्तों से ओस की बूंदे टपकती रहीं. लेकिन ठंड का अहसास कम नहीं हुआ. दिनभर ठंडी और बर्फीली हवाएं चलती रहीं. ठिठुरा देने वाला मौसम जिलेभर में रहा. दरअसल, घने कोहरे के बीच करीब सौ मीटर दृश्यता रही. बेहद कम दृश्यता होने की वजह से हाईवे पर वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा. मौसम खराब व कोहरा ठंडी हवाएं चलती रही नगर में लोगों के द्वारा ठंड से बचने के लिए ताप का सहारा लिया गया. दिन भर मौसम नहीं खुला. ठंड ने आम जनजीवन खासा प्रभावित किया है. इसके चलते अलाव ही सहारा बने हुए हैं. सुबह से लेकर दिनभर और रात में भी जगह-जगह प्रमुख चौराहों पर अलाव लगे हुए हैं. उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं से क्षेत्र में जोरदार ठंड पड़ रही है. नगर के लोग भी अपने घर के बाहर ठंड से राहत पाने के लिए आग जलाकर तापते हुए नजर आ रहे हैं. वैज्ञानिकों के द्वारा आगामी दिनों में ठंडक और भी बढऩे वाली है. पूरे जनवरी माह में ठंड का तेज असर रहने वाला है, जिसके चलते बर्फीली हवाएं चल रही हैं. कोहरे को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन एवं पुलिस द्वारा अलग-अलग एडवाइजरी जारी की गई है. यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की. साथ ही प्रबंधन के लिए दल भी गठित किया गया है

खाने-पीने की वस्तुओं में बदलाव

तेज होती ठंह में लोग अपने खाने-पीने की वस्तुओं में भी बदलाव ला रहे हैं. शहर में में गजक, गजक, पिंड खजूर, दूध-जलेची आदि की दुकान पर भीड़ देखने को मिल रही है. ठंड में मीठी व सौंधी गजक काफी पसंद की जाती है. ग्राहकों को लुभाने के लिए व्यापारी भी कई वैरावटी में गजक बनाते हैं.साथ ही गजक के साथ ड्रायफ्रूट, चॉकलेट व केसर-पिस्ता गजक, मूंगफली चक्की, लच्छा, तिल की चट्टी व लड्डू भी बाजार में उपलब्ध हैं. गजक, गराडू, ड्रायफ्रूट की डिमांड होने लगी है. वहीं जलेबी और केसर दूध की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जमने लगी है.

गेहूं, चने की फसलों को फायदा

वहीं रात में ओस गिरने से खेतों सहित बाग बगीचों आदि में नमी रही. कस्बे सहित क्षेत्र के किसानों ने बताया कि मौसम में नमी के कारण सरसों, गेहूं, चने की फसलों को कहीं अधिक फायदा हुआ है, तो इस कोहरे के ज्यादा गिरने के कारण नुकसान भी है. मौसम खुलने के बाद ठंड और ज्यादा गिरेगी, अभी ठंडी हवा चलते रहने से ठिठुरन बढ़ गई है.

स्वास्थ्य विभाग व पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक अधिकारी विजय यादव ने बताया कि ठंड और कोहरे से बचने के लिए गर्म कपड़े, मफलर, टोपी और दस्ताने पहनें, चाय, सूप या गर्म पानी का सेवन करें, ताकि शरीर का तापमान सामान्य बना रहे. घर के अंदर वेंटिलेशन सही रखें और वायु शुद्धिकरण उपकरण का उपयोग करें, चिकित्सक के निर्देशों का पालन करें, कोहरा आमतौर पर सुबह जल्दी और देर रात को अधिक घना होता है. अनावश्यक यात्रा से बचें, सडक़ पर पैदल चलते समय प्रतिबिंबित कपड़े या जैकेट पहनें, ताकि वाहन चालक आपको देख सकें, घर में हीटर का उपयोग करते समय वेंटिलेशन का ध्यान रखें, ताकि दम घुटने की संभावना न हो.

पुलिस विभाग के द्वारा भी एडवाइजरी

वाहनों को लेकर यातायात विभाग के द्वारा एडवाइजरी जारी की, जिसमें बताया कि सर्दियों के मौसम में घना कोहरा आम बात है. यह दृश्यता को कम कर देता है और सडक़ यातायात के लिए चुनौती बन जाता है. कोहरे के दौरान सतर्कता और कुछ सावधानियां बरतने से दुर्घटनाओं और स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है. वाहन चालक धीमी गति से चलाएं, वाहन में फॉग लाइट और लो बीम हेडलाइट का इस्तेमाल करें, ताकि सडक़ पर साफ देख सकें. अचानक ब्रेक लगाने की जरूरत पड़ सकती है, इसलिए वाहनों के बीच पर्याप्त दूरी रखें, ध्वनि संकेत देकर अन्य वाहनों को अपनी उपस्थिति के बारे में सूचित करें. यदि दृश्यता बेहद कम हो जाए, तो सडक़ किनारे सुरक्षित जगह पर रुक जाएं.

 

शाम तक दिखा घाटी सा नजारा…

 

गुरुवार रात से ही मौसम परिवर्तन के आसार शीतलहर के रूप में दिखाई देने लगे थे. इसके बाद शुक्रवार सुबह जब लोगो की नींद खुली, तो उनके सामने घना कोहरा छाया हुआ था. हालात ये थे कि सुबह 9 बजे तक भी 50 मीटर तक देख पाना भी मुश्किल हो रहा था. जिससे नगर में दिनभर घाटी सा नजारा दिखाई देने लगा. हालांकि दोपहर में कुछ समय के लिए मौसम जरूर खुला और धूप खिली, लेकिन हवाओं के साथ एक बार फिर कोहरे ने शहर में डेरा डाल दिया, जिससे शाम 4 बजे तक भी नगर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाने लगा, जिसके चलते लोगों को दिन में भी अलाव का सहारा लेना पड़ा.

 

4 डिग्री लुढक़ा दिन का तापमान, रात का बढ़ा…

 

कोहरे की वजह से सर्द हुए मौसम ने सभी को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है. सर्दी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 27.9 था, जो शुक्रवार को घटकर 23.7 दर्ज किया गया. जबकि रात के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है, जो 11 डिग्री से बढक़र 13.4 डिग्री तक पहुंच गया. मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि आगामी तीन दिन व रात मौसम ऐसा ही बना रहेगा.

Next Post

पंच परिवर्तन का आह्वान: हिंदू पहचान, स्वभाव और समरसता ही राष्ट्र की शक्ति-भागवत

Fri Jan 2 , 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने भोपाल में आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी में कहा कि मत, पंथ, भाषा और जाति भले अलग हों, लेकिन हिंदू पहचान हम सबको जोड़ती है। उन्होंने हिंदू समाज को स्वभाव और प्रकृति से जोड़ते हुए धर्म की व्यापक व्याख्या की, संघ […]

You May Like