जॉय-राइड पर दिव्यांग बच्चे पहुंचे इंदौर

इंदौर, 09 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की पहल पर जबलपुर के 5 दिव्यांग बच्चों की जॉय-राइड की इच्छा आज पूर्ण हुयी। यह बच्चे जबलपुर से इंडिगो की उड़ान से इंदौर पहुंचे हैं। इन बच्चों को जबलपुर एयरपोर्ट पर मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत ने हवाई टिकिट प्रदान कर रवाना किया।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार ये सभी बच्चे इंदौर शहर का भ्रमण करेंगे। इस दौरान बच्चे इंदौर के राजवाड़ा और चिड़िया घर का भ्रमण करेंगे, 56 दुकान के पकवानों का जायका लेंगे और खजराना गणेश मंदिर में दर्शन करेंगे। हवाई यात्रा में आने-जाने के दौरान इन बच्चों का ध्यान रखने के लिये 2 शिक्षक, 2 अभिभावक और 2 जे.जे.सी. सदस्य साथ हैं।
न्यायिक एकेडमी जबलपुर में आयोजित दिव्यांग बच्चों की सुरक्षा के लिये आयोजित ‘संवाद’ कार्यक्रम में न्यायमूर्ति आनंद पाठक एवं किशोर न्यायालय सचिव की उपस्थिति में दिव्यांग बच्चों ने फ्लाइट द्वारा यात्रा की मंशा जाहिर की थी। उनकी इस इच्छा को पूर्ण करने के लिये सामाजिक न्याय विभाग द्वारा दिव्यांग बच्चों को हवाई यात्रा करायी जा रही है। इन बच्चों में सोनिया रखिया, प्रिया जैन, अमर, पंचमलाल पटेल और मंयक दुबे शामिल हैं।

Next Post

नड्डा ने दिल्ली प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों और चुनाव से संबंधित समिति के सदस्यों संग की मैराथन बैठक

Thu Jan 9 , 2025
नयी दिल्ली, 09 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की ओर से की गयी तैयारियों को जायजा लिया। श्री नड्डा यहां के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे और करीब पांच घंटे तक बैठक कर दिल्ली विधानसभा चुनाव […]

You May Like