रोमांचक मुकाबले में स्टार स्ट्राइकर बनी विजेता

जबलपुर: विआना स्पोर्ट्स एरीना शुक्रवार की शाम वुमेंस प्रीमियर लीग सीजन चार के फाइनल मुकाबले के लिए गुलजार था। इस बार का फाइनल मुकाबला शक्ति स्टार और स्टार स्ट्राइकर के बीच खेला गया, जिसने क्रिकेट प्रेमियों के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी। ठंडी हवा के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला पूरी तरह से रोमांचक रहा और दर्शक न केवल क्रिकेट का आनंद लिया बल्कि खिलाड़ियों की ताकत और तकनीक के कायल हो गए। महिला क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता और दमखम ने मैदान में मौजूद हर शख्स को मंत्रमुग्ध कर दिया। फाइनल मुकाबले में स्टार स्ट्राइकर ने अपनी ताकत और बेहतर प्रदर्शन से सीजन चार का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पार्षद कमलेश अग्रवाल, सुधांशु गुप्ता मौजूद रहे।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध
फाइनल मुकाबले की शुरुआत ही उत्साह और रंगारंग नजारों से हुई। आस्त्रा जुंबा क्लासेस की महिलाओं ने गणेश वंदना के साथ शानदार सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद इस क्लासेस के छोटे बच्चों ने रॉकिंग डांस के जरिए दर्शकों को पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर दिया। क्रिकेट के रोमांच से पहले यह सांस्कृतिक माहौल ने फील्ड और स्टैंड दोनों को जीवंत कर दिया।
फाइनल जीतने वाली टीम को मिले 25 हजार एवं ट्रॉफी
वूमेंस प्रीमियर लीग में फाइनल मुकाबला जीतकर स्टार स्ट्राइकर टीम ने 25 हजार रुपए और ट्रॉफी जीतकर अपनी जीत का जश्न मनाया। वहीं शक्ति स्टार टीम दूसरे स्थान पर रही और उन्हें 15 हजार रुपए एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में नर्मदा टाइग्रेसेस ने डेसिल डायनामोस को हराकर लीग में तीसरा स्थान हासिल किया।
इनका रहा सहयोग
विआना स्पोर्ट्स की डायरेक्टर और डब्लूपीएल की ऑर्गनाइजर तेजल गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन में अंडर-19 की मप्र विमेन क्रिकेट टीम की कोच का भी सहयोग रहा। इसके साथ ही पूरा आयोजन प्रियांश गुप्ता, एड.संतोष चौदह, अमिता चौदह और पीयूष गुप्ता के योगदान से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
आयोजकों ने किया सम्मान
महिला प्रतियोगिता को स्पॉन्सर कर दैनिक नवभारत और सेंट्रल क्रॉनिकल ने इसकी अहमियत को बढ़ाया। फाइनल मुकाबले में विशिष्ट अतिथि के रूप नवभारत के भोपाल से पधारे नवभारत के जनरल मैनेजर फाइनेंस इमरान खान, ज़ुल्फिकार अहमद, संपादक अविनाश दीक्षित, एजीएम निर्मल सिंह परिहार उपस्थित रहे। जिनका सम्मान विआना स्पोर्ट्स एरीना की टीम द्वारा किया गया।
नर्मदा टाइगर्सेस ने जीता तीसरे स्थान का मुकाबला
फाइनल से पहले ही तीसरे स्थान के मुकाबले में नर्मदा टाइगर्सेस और डेसिल डायनामोस की टीमों ने आमने-सामने मुकाबला किया। नवभारत के जनरल मैनेजर फाइनेंस इमरान खान ने टॉस कराया, जिसे नर्मदा टाइगर्सेस ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। रोमांचक खेल के बाद नर्मदा टाइगर्सेस ने यह मैच जीतकर लीग में तीसरा स्थान सुनिश्चित किया

Next Post

हत्या करने के इरादे से दुकान संचालक को चाकुओं से गोदा

Sat Jan 10 , 2026
जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत व्हीएफजे रोड शांतिनगर में बदमाशों ने किराना दुकान में तोड़फोड़ कर हत्या करने के इरादे से संचालक को चाकू से गोद दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।पुलिस ने बताया कि नागेन्द्र सिंह राजपूत 58 वर्ष निवासी […]

You May Like