नड्डा ने दिल्ली प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों और चुनाव से संबंधित समिति के सदस्यों संग की मैराथन बैठक

नयी दिल्ली, 09 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की ओर से की गयी तैयारियों को जायजा लिया।
श्री नड्डा यहां के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे और करीब पांच घंटे तक बैठक कर दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर की गयी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सबसे पहले पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से साथ बैठक की और उनसे पार्टी की चुनावी रणनीति और जमीनी स्तर पर मिल रही प्रतिक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्हें दिल्ली प्रदेश भाजपा की ओर से विधानसभा चुनाव को लेकर गठित चुनाव प्रबंधन समिति तथा अन्य समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
पार्टी सूत्रों ने कहा, “श्री नड्डा ने पदाधिकारियों से अब तक के चुनाव प्रचार अभियान और जमीनी स्तर पर मिले फीडबैक की जानकारी ली और उन्हें हर मतदाता तक पहुंचने और केंद्र सरकार की ओर से चलायी जा रही जनकल्याण की योजनाओं के बारे में अवगत कराने को कहा।”
श्री नड्डा ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और समिति के सदस्यों के साथ बैठक के बाद पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बनाए गए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास के मॉडल (जिसे भाजपा शीश महल करती है) का अवलोकन किया।
गौरतलब है कि भाजपा ने श्री केजरीवाल के सरकारी आवास छह फ्लैग स्टाफ रोड (श्री केजरीवाल के मुख्यमंत्री रहने के दौरान का सरकारी आवास) के सौंदर्यीकरण को चुनावी मुद्दा बनाया है और इस मुद्दे पर वह श्री केजरीवाल तथा आम आदमी पार्टी पर लगातार हमला कर रही है। भाजपा श्री केजरीवाल और आप सरकार पर जनता के कर के पैसे को बर्बाद करने का आरोप लगा रही है। भाजपा के अनुसार श्री केजरीवाल ने अपने शीश महल पर 75 से 80 करोड़ रुपये खर्च किये हैं।

Next Post

जनता को लूटकर पूंजीपतियों को फायदा दे रहा है मोदी का जीएसटी : कांग्रेस

Thu Jan 9 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email नयी दिल्ली, 09 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि मोदी सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के जरिए आम लोगों की जेब पर डाका डाल रही है और सामान्य लोगों से ज्यादा कर वसूल कर पूंजीपतियों […]

You May Like

मनोरंजन