210 फीट गहराई में उतरे स्कूबा डाइवर, झूला पुल के नीचे नर्मदा का निरीक्षण

ओंकारेश्वर। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में पहली बार मां नर्मदा की गहराई का प्रोफेशनल स्कूबा डाइविंग के जरिए निरीक्षण किया गया।

भोपाल की पायनियर वॉटर स्पोर्ट्स टीम ने झूला पुल के नीचे डाइविंग की। PADI गाइड मास्टर इंस्ट्रक्टर यासिर हसीब करीब 210 फीट गहराई तक गए और टॉर्च की मदद से नदी तल का निरीक्षण किया।

मां रेवा मांझी नाविक संघ अध्यक्ष भोलाराम केवट के अनुसार झूला पुल के नीचे नर्मदा की गहराई पहले 300 से 350 फीट तक बताई जाती रही है।

डाइव के दौरान नदी तल में पत्थरों के बीच कुछ मूर्तियां, सिक्के और छोटे पौधे दिखाई दिए। कोई आभूषण या कीमती वस्तु नहीं मिली और पानी में बड़ी गंदगी भी नहीं मिली।

यासिर हसीब ने बताया कि 210 फीट पर पानी का दबाव काफी अधिक होता है। सुरक्षा प्रक्रिया और सेफ्टी स्टॉप का पालन करते हुए डाइवर को सतह पर लाया गया।

Next Post

मैं चाहता हूँ कि जब रोहित संन्यास लें, तो उनके वनडे शतकों की संख्या उनकी उम्र से ज़्यादा हो : गावस्कर

Sun Oct 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 अक्टूबर (वार्ता)वेस्ट इंडीज़ ने तीसरे और आखिरी वनडे में कप्तान शाई होप की नाबाद 162 रनों की पारी की बदौलत 352 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया लेकिन टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज़ 2-1 से जीत ली। जियो स्टार के ‘हायर क्रिकेट लाइव’ पर […]

You May Like