सप्ताह भर में नवजात भ्रूण मिलने की दूसरी घटना

राजगढ़। गुरुवार की सुबह को जिला मुख्यालय राजगढ़ स्थित एक नाले से भ्रूण मिलने सनसनी फैल गई. सप्ताह भर के भीतर नवजात मिलने की जिले में यह दूसरी घटना है. इसके पूर्व 24 जनवरी को खिलचीपुर के समीप बरुखेड़ी गांव के यहां से नवजात मिलने की घटना प्रकाश में आई थी.

जानकारी के अनुसार राजगढ़ में गुरुवार को कलेक्टर बंगले के समीप स्थित कब्रिस्तान वाले नाले में एक भू्रण राहगीरों को नजर आया. इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी. यह भ्रूण 5-6 माह का होना बताया जाता है. जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच पड़ताल शुरु करते हुए अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया है.

खिलचीपुर में कड़ाके की ठंड में मिला था नवजात

खिलचीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरुखेड़ी में 24 जनवरी को कड़ाके की ठंड के बीच एक नवजात शिशु मिलने का मामला सामने आया था. गांव के बाहर सुनसान इलाके में एक खाली कमरे के निकट शॉल और गमछे में नवजात लिपटा हुआ मिला था. प्राथमिक उपचार के बाद नवजात को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया. किसी राहगीर ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी थी. नवजात ठंड से बुरी तरह कांप रहा था.

चिकित्सकीय परीक्षण किया

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. रजनीश शर्मा के अनुसार पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए लाया गया भू्रण करीब 5 से 6 माह का था. भ्रूण का पोस्टमार्टम डॉ. देवांग शर्मा द्वारा किया गया. जांच में पाया गया है कि भ्रूण पूर्ण रुप से विकसित नहीं था और उसके लैंगिक लक्षण भी पूरी तरह स्पष्ट नहीं थे, इसके बावजूद चिकित्सकीय परीक्षण में वह फीमेल भ्रूण पाया.

Next Post

हाईकोर्ट बार चुनाव में मनीष यादव अध्यक्ष, देर रात तक चली मतगणना

Thu Jan 29 , 2026
इंदौर। इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम बुधवार देर रात घोषित कर दिए गए. कड़े और रोचक मुकाबले के बाद अध्यक्ष पद पर मनीष यादव ने जीत दर्ज की. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गौरव श्रीवास्तव को 20 मतों से हराया. उपाध्यक्ष, सचिव और सह सचिव पदों पर भी नई […]

You May Like

मनोरंजन