सिंगरौली नगर निगम आयुक्त का ने किया वार्ड 28 एवं 29 का दौरा

सिंगरौली। नगर निगम सिंगरौली आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने आज वार्ड 28 एवं 29 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को रोड एवं नाली व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा डिवाइडर में फिलिंग का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में आयुक्त ने वार्ड 29 स्थित देवरा गौशाला का भी दौरा किया। यहाँ उन्होंने गौशाला में शेड निर्माण कराने एवं संचालन व्यवस्था सुधारने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

आयुक्त ने कहा कि सभी विकास एवं सफाई कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएँ, जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बरसात को ध्यान में रखते हुए नालियों की विशेष साफ-सफाई पर भी जोर दिया गया।

दौरे के दौरान स्थानीय नागरिकों ने अपनी समस्याएँ रखीं, जिन पर निगमायुक्त ने शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना ही नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

निगम आयुक्त का यह निरीक्षण वार्डवासियों के लिए बड़ी उम्मीद और शहर के विकास को गति देने वाला कदम माना जा रहा है। इस मौके पर नगर निगम उपायुक्त आर पी बैस, कार्यपालन यंत्री प्रदीप चडार, सहायक आयुक्त श्रीमती रूपाली द्विवेदी, सहायक यंत्री संतोष पाण्डेय, आलोक टीरु, एस एन द्विवेदी, उपयंत्री विपिन तिवारी, इंद्रवेश यादव एवं वार्ड प्रभारी उपस्थित रहे।

Next Post

ऊर्जा से लेकर जीएसटी तक : CM डॉ यादव आज शाम चौक बाजार में करेंगे सीधा संवाद

Mon Sep 22 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास से आज वर्चुअली नई दिल्ली में आयोजित छठवें सीआईआई अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन को संबोधित किया, जहां मध्यप्रदेश में ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। इसके तुरंत बाद सीएम ने सुशासन भवन में उच्चस्तरीय बैठक में भाग लिया […]

You May Like