प्रेमिका ने खाया, इलाज के दौरान हुई मौत

इंदौर:मल्हारगंज पुलिस ने एक युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में हर्ष पांडे के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. हर्ष ने अपनी दोस्त कृति पहारिया को उसके एक अन्य दोस्त के साथ जामगेट घूमने जाने की बात पर लगातार फोन कर परेशान किया.

आरोप है कि वह उसे बार-बार कॉल कर ताने देता और झगड़ा करता रहा. हर्ष की प्रताड़ना से व्यथित होकर कृति ने सल्फास खा लिया था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Next Post

चाकू सहित युवक गिरफ्तार

Wed Oct 22 , 2025
एरोड्रम पुलिस ने नगीन नगर पुलिया के पास आम रोड से एक युवक को अवैध हथियार के साथ पकड़ा. कमताड़ा जिला हरदा निवासी 25 वर्षीय अनिल जाटव के पास से लोहे का तेजधार खटके वाला चाकू बरामद किया. आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज किया […]

You May Like