बर्फानी सिक्योरिटी एजेंसी के कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

जबलपुर: बर्फानी सिक्योरिटी एजेंसी अंतर्गत काम करने वाले कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। जिसके चलते सुरक्षा गार्डों की आर्थिक दयनीय हो गई है। यह शिकायतें मंगलवार को आठ पीडि़तों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर करते हुए न्याय की गुहार लगाई।

पीडि़तों ने शिकायत में बताया कि वे सभी सुरक्षा गार्ड उद्यान से लेकर आपातकालीन जगह जलशोधन सयंत्र रांझी, परियट जलाशय में सेवा कार्य कर रहे हैं और बर्फानी सिक्योरिटी के अंतर्गत कार्यरत् हैं। जिनके द्वारा हमें दो माह का वेतन नहीं दिया गया। पीएफ भी नियमित रूप से नहीं जमा किया जाता है। वेतन न मिलने के कारण एजेंसी के ऑफिस व नगर निगम के चक्कर काटते रहते हैं। हमारी आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो गई है। जिससे परिवार का गुजारा होना मुश्किल हो गया है।

Next Post

सोनी सब के कलाकारों ने साझा कीं मकर संक्रांति की यादें

Wed Jan 14 , 2026
मुंबई, (वार्ता) सोनी सब के कलाकारों ने अपने प्रशंसकों के साथ मकर संक्रांति की यादें साझा की है। ‘गाथा शिव परिवार की: गणेश कार्तिकेय’ में देवी पार्वती की भूमिका निभा रहीं श्रेनु पारिख ने कहा, “मकर संक्रांति बचपन से ही मेरा पसंदीदा त्योहार रहा है, खासकर इसलिए क्योंकि इसका मतलब […]

You May Like