सोल, 27 मई (वार्ता) दक्षिण कोरिया की पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री हान डक-सू और पूर्व उप प्रधानमंत्री चोई सांग-मोक को कथित विद्रोह के आरोपों में प्रतिबंधित कर दिया है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक हान और चोई पर विद्रोह के जिम्मेदार संदिग्ध के रूप में जांच चल रही है तथा इस महीने के मध्य में उन्हें देश छोड़ने से रोक दिया गया है।
पुलिस की विशेष जांच इकाई ने हान और चोई के साथ-साथ पूर्व आंतरिक मंत्री ली सांग-मिन को भी सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया, जिन पर पिछले दिसंबर में देश छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
तीन पूर्व सरकारी अधिकारियों पर पूर्व राष्ट्रपति यून सुक योल द्वारा मार्शल लॉ लागू करने के असफल प्रयास में शामिल होने का संदेह हैं, जिन्हें अप्रैल में पद से हटा दिया गया था।
