केंद्रीय जेल से फरार कैदी अमदरा में पकड़ाया,

सतना:केंद्रीय जेल से बीते मंगलवार दोपहर को उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी अचानक फरार हो गया था. जिसे जेल पुलिस और अमदरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया है.

फरार कैदी की पहचान अच्छेलाल प्रजापति (52) के रूप में हुई. जो अमरपाटन के पडक्का नादनटोला का रहने वाला है और हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था.

जेल अधीक्षक लीना कोस्टा के अनुसार अच्छेलाल को जेल की गौशाला कमान में काम पर भेजा गया था. जो बीते मंगलवार को सुबह 11 से 12 बजे के बीच उसने शौचालय जाने की बात कही और मंदिर के पास बने शौचालय गया था. जब वह लगभग 20 मिनट तक वापस नहीं लौटा तो प्रहरियों ने उसकी तलाश शुरू की. काफी खोजबीन करने के बाद उसके जेल परिसर से फरार होने की पुष्टि हुई.

अच्छेलाल 14 अक्टूबर 2014 से जेल में बंद था और पिछले करीब 13 साल 3 महीने से अपनी सजा काट रहा था. जेल प्रशासन के रिकॉर्ड के मुताबिक सजा के दौरान वह अब तक 15 बार अस्थाई मुक्ति अवकाश (पैरोल) पर भी जा चुका था.

पुलिस और जेल प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

कैदी के जेल से फरार होने की खबर मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया था. वही स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने अलर्ट जारी करते हुए आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें रवाना कर दी थीं. पुलिस और जेल प्रशासन की मुस्तैदी के चलते आखिरकार फरार कैदी को अमदरा पुलिस की मदद से दोबारा पकड़ लिया गया

Next Post

अमरपाटन में युवक ने लगाई फांसी, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

Sun Oct 11 , 2026
सतना: अमरपाटन के पुरानी बस्ती में शनिवार को एक 22 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. गनीमत यह रही कि परिजनों को समय रहते इसकी भनक लग गई जिससे एक बड़ा हादसा टल गया प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरानी बस्ती […]

You May Like

Play sound