14 पुलिसकर्मी सेवा से हुए निवृत्त, एसएसपी ने सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने की दी सलाह

​ग्वालियर: पुलिस विभाग में अपनी दीर्घकालीन निष्ठावान सेवाएँ पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 14 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) धर्मवीर सिंह ने सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों-कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएँ दीं।

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसएसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन हमेशा समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उन्होंने इस लंबी सेवा यात्रा में अधिकारियों व कर्मचारियों के परिजनों के त्याग और निरंतर सहयोग का विशेष उल्लेख करते हुए उनके योगदान को अनुकरणीय बताया।

​एसएसपी ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से उनके विभागीय अनुभवों पर चर्चा की और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सलाह दी कि सेवानिवृत्ति के पश्चात वे स्वयं को सामाजिक कार्यों और जनसेवा से जोड़ें, जिससे पुलिस विभाग की व्यस्त दिनचर्या से बाहर निकलने और एक सकारात्मक जीवनशैली अपनाने में मदद मिलेगी।

​इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जयराज कुबेर, रक्षित निरीक्षक रणजीत सिंह सहित कार्यालयीन स्टाफ, सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

 

​ये अधिकारी एवं कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त:

​उप निरीक्षक नरेंद्र तुनिया, मीरा यादव,​उप निरीक्षक मीना शाक्य, लक्ष्मण सिंह कुशवाह, चंद्रपाल सिंह

​सहायक उप निरीक्षक: हरी सिंह राजावत, गोविंद सिंह तोमर, राजेश मिश्रा, वासुदेव प्रसाद सोनकर, शेख शकील, ​प्रधान आरक्षक: उत्तम सिंह, रणधीर सिंह, विमला पाल, विनोद पाराशर.

Next Post

हमास और ट्रम्प के बीच निशस्त्रीकरण का ऐतिहासिक समझौता, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

Fri Jul 31 , 2026
वाशिंगटन/गाजा, 31 जुलाई (वार्ता) हमास ने गाजा युद्ध को हमेशा के लिए समाप्त करने के उद्देश्य से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की 20 सूत्री शांति योजना और ऐतिहासिक निशस्त्रीकरण समझौते को अपनी स्वीकृति दे दी है। इस समझौते के तहत गाजा से इजरायली बलों की चरणबद्ध वापसी होगी और हमास […]

You May Like