ग्वालियर: मानसून की आहट के साथ ही क्षेत्र में जलभराव और सीवर चोक होने की समस्या से निपटने के लिए वार्ड 17 के कांग्रेस पार्षद किरण धर्मेंद्र वर्मा ने कमान संभाल ली है। रविवार को वार्ड क्रमांक 16 और 17 की क्षेत्रीय जनता की लाइफलाइन माने जाने वाले एग्रीकल्चर खेत के अंदर बने मुख्य नाले की सफाई का कार्य बड़े स्तर पर शुरू कराया गया।
यह नाला इसलिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों वार्डों की सीवर और ड्रेनेज लाइन इसी नाले में आकर मिलती है। यदि यह नाला चोक हो जाए, तो पहली ही बारिश में पूरे क्षेत्र में सीवर और बरसात का पानी भरने लगता है। समस्या की गंभीरता को देखते हुए यहाँ पोकलेन मशीन लगाकर गाद और कचरा निकालने का काम किया जा रहा है, जो अगले एक सप्ताह तक लगातार जारी रहेगा।
