छेड़छाड़ से तंग स्कूली छात्रा ने खाया जहरीला पदार्थ एक अभियुक्त हिरासत में 

सारनी। रानीपुर थाना क्षेत्र के एक स्कूल में नाबालिक छात्रा द्वारा जहरीला पदार्थ खाने के मामले में नया खुलासा हुआ है, पुलिस ने जांच में यह सामने आया की छात्रा ने यह आत्मघाती कदम अपने ही गांव के एक युवक द्वारा लगातार परेशान किए जाने से तंग आकर उठाया था।पुलिस ने मामले के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। रानीपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने जानकारी देते हुए बताया कि आमढाना निवासी मोहित पिता कैलाश यादव उम्र 18 वर्ष छात्र का लगातार पीछा करता था और मना करने के बाद उसे परेशान कर रहा था इसी उत्पीड़न से व्यथित होकर छात्र ने स्कूल में सोडियम सल्फेट नामक जहरीला पदार्थ खा लिया था। बताया गया है कि यह पदार्थ एक अन्य छात्र विज्ञान प्रोजेक्ट के लिए स्कूल लेकर आया था घटना के बाद स्कूल स्टाफ ने तत्काल छात्र को घोड़ाडोगरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया फिलहाल छात्रा की हालत स्थिर बताई जा रही है। जांच अधिकारी आम्रपाली डाहत ने बताया कि यह मामला छेड़छाड़ और उत्पीड़न से संबंधित है आरोपी मोहित यादव के खिलाफ थाना रानीपुर में केस दर्ज किया गया है पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 78 एक और पास्को एक्ट की धारा 11 ऑब्लिक 12 के तहत कार्रवाई की है पुलिस में आरोपी मोहित यादव को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से युवक को जेल भेज दिया है।पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। स्कूल आवागमन करने वाली छात्राओं को इस तरह की घटना की पुर्नवृत्ति ना हो इस विषय को लेकर स्कूल प्रबंधन के अलावा घर परिवार के अभिभावकों को भी इस और ध्यान दिया जाना चाहिए ताकि इस तरह की घटना दूसरी बार घटित ना हो सके।

Next Post

भाजपा कटनी की जिला समिति गठित 

Mon Dec 15 , 2025
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की सहमति से कटनी जिले के जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई है,समिति में सात उपाध्यक्ष, दो महामंत्री और सात मंत्री बनाए गए हैं। नवीन समित निम्‍नानुसार है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like