रेलवे स्टेशन पर 62+1 रैक का हुआ सफल परीक्षण

सतना: सतना जंक्शन में लगातार मालगाडिय़ों के संचालन का एक बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। यहां आने-जाने वाली मालगाडिय़ों की बढ़ती संख्या के बीच बुधवार को अल्ट्राटेक कंपनी की मालगाड़ी का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। रेलवे अधिकारियों की मौजूदगी में सतना रेलवे स्टेशन पर इस मालगाड़ी का तकनीकी परीक्षण किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अल्ट्राटेक की इस मालगाड़ी का 62 प्लस 1 रैक के साथ परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान ब्रेक सिस्टम, कपलिंग, लोड संतुलन और अन्य तकनीकी बिंदुओं की बारीकी से जांच की गई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि परीक्षण सफल रहा, जिससे भविष्य में माल परिवहन को और अधिक सुचारु एवं सुरक्षित बनाया जा सकेगा।

इसी कड़ी में गुरुवार को एडीआरएम सुनील टेलर का सतना आगमन प्रस्तावित है। वे गाड़ी संख्या 15206 लखनऊ-चित्रकूट एक्सप्रेस से 8 जनवरी की रात करीब 11 बजकर 25 मिनट पर सतना जंक्शन पहुंचेंगे। एडीआरएम सुनील टेलर अपने दौरे के दौरान 9 जनवरी को रेलवे की विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण करेंगे।

निरीक्षण कार्यक्रम के तहत वे एआरटी (एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन), एआरएमवी (एक्सीडेंट रिलीफ मेडिकल वैन), रनिंग रूम, लॉबी तथा सतना रेलवे स्टेशन का जायजा लेंगे। रेलवे सूत्रों के अनुसार, इस निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं, कर्मचारियों की व्यवस्थाओं और संरक्षा मानकों की भी समीक्षा की जाएगी। एडीआरएम के दौरे को लेकर रेलवे प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

Next Post

ग्रामीण बैंक और सैनिक कैंटीन पर चोरों का धावा

Thu Jan 8 , 2026
सतना: कड़ाके की ठंड में रात के सूनेपन का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने जिले के उचेहरा क्षेत्र में स्थित ग्रामीण बैंक और सैनिक कैंटीन का ताला तोड़ दिया. हलांकि ताला तोड़ते हुए चोर कैश काउंटर तक पहुंच गए लेकिन एन वक्त पर पुलिस गश्त का साइरन सुनने पर […]

You May Like