हूती नेता की चेतावनी: ‘सोमालीलैंड में इजरायली ठिकाना बना तो करेंगे सैन्य हमला’

सना, 29 दिसंबर (वार्ता) यमन के हूती विद्रोही समूह ने इजरायल और सोमालीलैंड के बीच बढ़ती नजदीकियों को लेकर कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर सोमालीलैंड की धरती पर इजरायल अपनी कोई भी उपस्थिति दर्ज कराता है, तो उसे हूती सेना का “सैन्य लक्ष्य” माना जाएगा। हूती कमांडर अब्दुलमलिक अल-हूती ने रविवार को स्पष्ट किया कि सोमालीलैंड (सोमालिया का अलग हुआ क्षेत्र) को इजरायल की दी गई मान्यता न केवल सोमालिया की संप्रभुता का उल्लंघन है, बल्कि यह यमन और पूरे अरब जगत की सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती है। उसने आरोप लगाया कि इजरायल इस क्षेत्र का उपयोग अफ्रीकी देशों और यमन के खिलाफ शत्रुतापूर्ण गतिविधियों के लिए एक “लॉन्च पैड” के रूप में करना चाहता है।

हूती कमांडर ने सोमालिया के लोगों के प्रति एकजुटता जाहिर करते हुए कहा कि उनका समूह सोमालिया की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा। उसने मुस्लिम और अरब देशों से अपील की कि वे इजरायल के इस “विस्तारवाद” के खिलाफ एकजुट होकर कड़ा रुख अपनाएं। हाल ही में इजरायल द्वारा सोमालीलैंड को मान्यता दिए जाने के फैसले का कई मुस्लिम देशों ने विरोध किया है। एक संयुक्त बयान में कई अरब देशों ने सोमालिया की अखंडता और संप्रभुता का समर्थन करते हुए इजरायल के कदम की निंदा की। विशेषज्ञों का मानना है कि इस विवाद से लाल सागर और ‘हॉर्न ऑफ अफ्रीका’ क्षेत्र में भू-राजनीतिक तनाव और गहरा सकता है।

Next Post

अपने ही मकान में युवक ने लगाई फांसी

Mon Dec 29 , 2025
भिंड:शहर के बायपास रोड किनारे स्वतंत्र नगर में रहने वाले एक 22 साल के युवक ने अपने मकान के कमरे में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। कोतवाली पुलिस के अनुसार विपिन बघेल रात को अपने घर के कमरे में सोने गया था। शनिवार सुबह उसका शव परिजनों को […]

You May Like