न्यू मार्केट में आग के बाद सवाल, दमकल की स्थायी व्यवस्था कब? 

भोपाल। न्यू मार्केट में दुकानों में लगी आग के बाद अब सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। घनी दुकानों और बाजार में भीड़ के बीच आग जैसी घटना होने पर राहत और बचाव कितनी जल्दी पहुंच सकता है?

वहीं न्यू मार्केट व्यापार समीति के उपाध्यक्ष अजय देवनानी ने नगर निगम और प्रशासन सेन्यू मार्केट में स्थायी दमकल की व्यवस्था की जाए, ताकि आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके।

वहीं, मौजूदा अग्निशमन व्यवस्था और बाजार में अतिक्रमण पर महापौर ने अपना पक्ष सामने रखा।

अब सवाल यही है कि न्यू मार्केट जैसे व्यस्त कारोबारी इलाके में आग से निपटने के लिए क्या मौजूदा इंतजाम पर्याप्त हैं, या स्थायी दमकल की व्यवस्था ही ऐसी घटनाओं में नुकसान कम करने का बेहतर विकल्प बन सकती है?

Next Post

पन्ना टाइगर रिजर्व मामले में सीईसी की रिपोर्ट तलब

Fri Oct 9 , 2026
जबलपुर। केन-बेतवा लिंक परियोजना के पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभावों को लेकर दायर जनहित याचिका पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी (सीईसी) की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। याचिका में दावा किया गया है कि परियोजना के कारण पन्ना टाइगर रिजर्व का आधे से […]

You May Like