
(विनय असाटी)
दमोह।पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) ने शनिवार को बटियागढ़ और फुटेरा क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान एसपी ने फुटेरा कलां चौकी पहुंचकर चौकी परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित अपराध, पेंडेंसी और विवेचनाओं की समीक्षा की। साथ ही चौकी प्रभारी आनंद कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान बटियागढ़ थाना प्रभारी रजनी शुक्ला, चौकी प्रभारी आनंद कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।एसपी ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
