जुआ फडों पर छापा, 12 जुआरी गिरफ्तार

जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत नेता कालोनी में सजे जुआ फड़ों पर पुलिस ने छापा मार कार्यवाही कर 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से नगद 5750 रूपये जप्त किए गए।टीआई विपिन ताम्रकार ने बताया कि नेता कालोनी मिलन आटा चक्की के पास ताश पत्तो पर रूपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे गुलजार मोह. आमीन, मोहसिन, आसिफ मंसूरी, आशीष शुक्ला, मोह. शहजाद को पकड़ा गया‌, फड़ से नगद 2950 रूपये जप्त करते हुये जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

इसी प्रकार नेता कालोनी में खेरमाई मंदिर के पीछे दबिश देते हुये जुआ खेल रहे साबिर खान, इमरान, जाहिद मंसूरी, मोह. शाहरूख, मेहताब खान, अनवार हुसैन को दबोचा गया जुआरियों एवं फड़ से नगद 2800 रूपये जप्त करते हुये जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

Next Post

व्हाट्सएप हैक कर एनटीपीसी मैनेजर से ऐंठें 48 हजार

Sat Jul 11 , 2026
जबलपुर: साइबर अपराधी ने तिलहरी की राजुल टाउनशिप में रहने वाले एनटीपीसी के एक मैनेजर को उनके ही सीनियर अधिकारी का व्हाट्सएप हैक कर 48 हजार रुपये की चपत लगा दी गई। गोराबजार पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू […]

You May Like