व्हाट्सएप हैक कर एनटीपीसी मैनेजर से ऐंठें 48 हजार

जबलपुर: साइबर अपराधी ने तिलहरी की राजुल टाउनशिप में रहने वाले एनटीपीसी के एक मैनेजर को उनके ही सीनियर अधिकारी का व्हाट्सएप हैक कर 48 हजार रुपये की चपत लगा दी गई। गोराबजार पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ‌राजुल टाउनशिप फेस-2 मंडला रोड, तिलहरी निवासी अमित राज गौतम (46) घंसौर एनटीपीसी पावर प्लांट में मैनेजर के पद पर पदस्थ हैं।

जब वह प्लांट से ड्यूटी कर घर लौटे, तो उनके व्हाट्सएप पर उनके सीनियर अधिकारी अभय कुमार साहू के नंबर से एक कॉल आया। कॉल करने वाले अज्ञात शातिर ने बेहद जरूरी काम का हवाला देते हुए अर्जेंट 48 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने को कहा। सीनियर अधिकारी का नंबर और डीपी देखकर अमित राज झांसे में आ गए। ठग ने व्हाट्सएप पर एक मोबाइल नंबर मैसेज किया, जिस पर मैनेजर ने बिना समय गंवाए यूपीआई के जरिए पैसे ट्रांसफर कर दिए।
गूगल पे पर बदला नाम तो हुआ शक
पैसे ट्रांसफर करते समय अमित राज ने देखा कि गूगल पे पर संबंधित नंबर पर ‘मोनू कुमार’ नाम दिखाई दे रहा था। सीनियर अधिकारी के बजाय किसी अन्य का नाम आने पर उन्हें शंका हुई। उन्होंने तुरंत असलियत जानने के लिए अपने सीनियर अभय कुमार साहू को सामान्य कॉल कर पूरी बात बताई। तब सीनियर अधिकारी ने खुलासा किया कि उनका व्हाट्सएप नंबर हैक हो चुका था, जिसकी शिकायत उन्होंने पहले ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज करा दी है। अज्ञात साइबर अपराधी ने सोचे-समझे प्लान के तहत अधिकारी का व्हाट्सएप हैक किया और उनके कॉन्टैक्ट्स का फायदा उठाकर मैनेजर के साथ इस ऑनलाइन धोखाधड़ी को अंजाम दिया

Next Post

बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने नाम वापस लिया, नीरज कुमार सिन्हा बने नए प्रत्याशी

Sat Jul 11 , 2026
पटना। बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा ने अंतिम समय में अपना उम्मीदवार बदल दिया है। पार्टी के घोषित प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए नामांकन वापस लेने और चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। उन्होंने अपने निर्णय की जानकारी भाजपा प्रदेश […]

You May Like