बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने नाम वापस लिया, नीरज कुमार सिन्हा बने नए प्रत्याशी

पटना। बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा ने अंतिम समय में अपना उम्मीदवार बदल दिया है। पार्टी के घोषित प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए नामांकन वापस लेने और चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। उन्होंने अपने निर्णय की जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को दी।

अभिषेक कुमार के चुनावी मैदान से हटने के तुरंत बाद भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का नया उम्मीदवार घोषित कर दिया। इस घटनाक्रम से उपचुनाव का राजनीतिक समीकरण बदल गया है और मुकाबला नए दौर में प्रवेश कर गया है।

अभिषेक कुमार को भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का करीबी माना जाता था। ऐसे में उनके अचानक चुनाव से हटने के फैसले ने राजनीतिक प्रेक्षकों को आश्चर्य में डाल दिया है। हालांकि उन्होंने अपने पत्र में केवल पारिवारिक कारणों का उल्लेख किया है।

 

Next Post

दबंगों ने परिवार को बेघर कर युवक को बंधक बनाकर पीटा

Sat Jul 11 , 2026
जबलपुर: गोराबजार थाना अंतर्गत तिलहरी स्थित डीमार्ट के पास दबंगों ने एक मकान पर जबरन कब्जा कर युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा और उसके परिवार को बेघर कर दिया।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मूलतः ग्राम आलुध थाना मुगवानी, जिला नरसिंहपुर के रहने वाले अमित गौड़ (35) ने […]

You May Like