सायबर ठगी: मुम्बई से दो गिरफ्तार, 1700 सिम सहित 27 लाख का समान जब्त

पन्ना। संभवतः प्रदेश का पहला ऐसा मामला प्रकाश में आया है जिसमें विदेश से संचालित अंतर्राष्टीय सायबर ठगी के मामले का खुलासा हुआ है मामले में फरियादिया से 14 लाख रूपये की धोखाधड़ी करने वाले 02 आरोपियों ऋषिकेश उर्फ ऋषभ हसूरकर उम्र 27 वर्ष निवासी 1229, हसूरकर ब्लिडिंग वार्ड राजारामपुरी बागल चौक जिला – कोल्हापुर, महाराष्ट्र सुरेश गुड़ीमनी पिता राजू गुड़ीमनी उम्र 31 वर्ष निवासी चिकोडी थाना चिकोडी जिला बेलगांव कर्नाटक हॉल निवास अन्तरेली लोढ़ा ग्रुप थाना मानपाड़ा जिला थाणे महाराष्ट्र को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है । उक्ताशय की जानकारी प्रेस वार्ता में देते हुए एस पी पन्ना र्साइं क्रष्णा थोटा ने पत्रकारों का बताया कि मामले में फरियादिया अंशु शर्मा निवासी धाम मोहल्ला पन्ना द्वारा 07 फरवरी को थाना कोतवाली पन्ना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल कर उसे “डिजिटल अरेस्ट” की धमकी दी गई एवं कहा गया कि आपकी आईडी अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाई गई है। इस प्रकार मानसिक भय एवं भ्रम की स्थिति बनाकर अज्ञात आरोपियों द्वारा फरियादिया से कुल ₹14,00,000/- (चौदह लाख रुपए) की राशि धोखाधड़ीपूर्वक आरटीजीएस के माध्यम से अपने खातों में जमा करवा ली गई है। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पन्ना में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले में गठित पुलिस टीम द्वारा तकनीकि साक्ष्यो के आधार 2 संदेही व्यक्तियों को मुंबई से अभिरक्षा में लेकर पूँछताछ की गई, प्रारंभिक पूछताछ में संदेहियों द्वारा अपराध स्वीकार किया गया । पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से कड़ाई से पूँछताछ किये जाने पर आरोपियों द्वारा बताया गया कि टेलीग्राम के माध्यम से हम लोगो की दोस्ती थाईलैण्ड, कम्बोडिया में रहने वाले विदेशी लोगो से हुई थी । कुछ समय बाद थाईलैण्ड में रहने वाले एक टेलीग्राम यूजर द्वारा हम लोगो से टेलीग्राम के माध्यम से संपर्क करके सिमबॉक्स के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये कहा गया कि इस समय भारत में सिमबॉक्स के माध्यम से फ्रॉड कर लाभ लेने का बहुत अच्छा स्कोप है। इसके बाद बॉस द्वारा कुरीयर के माध्यम से सिमबॉक्स हमारे पास भेजे गये। सिमबॉक्स के संबंध में बॉस से जानकारी लेकर हम लोगो ने मुबंई में किराये के फ्लैट में एक सेटअप तैयार किया । उक्त प्रतिबंधित “सिम बॉक्स” के माध्यम से वॉयस कॉल को लोकल कॉल में कन्वर्ट करके हम लोग, भारत में रहने वाले लोगों को भ्रमित कर “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर ठगी करते हैं। बॉस के कहने पर हम लोगो ने कई बार एयरटेल कंपनी की सिमकार्ड भारत से लेकर थाईलैण्ड, कम्बोडिया बॉस को जा चुके है जो बॉस द्वारा एयरपोर्ट के पास ही अलग-अलग व्यक्तियों को सिम दिलवाई जाकर विदेशी करेन्सी में भुगतान किया जाता था। मामले में आरोपियों से पूँछताछ पर अन्य बड़े मामलो के खुलासा होने की प्रबल संभावना है ।

Next Post

गौ शाला का किया निरीक्षण 

Mon Jun 23 , 2025
जबलपुर। मध्यप्रदेश नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे और अपर आयुक्त डॉ परीक्षित झाड़े ने सोमवार को उमरिया गौशाला का निरीक्षण किया। मौके पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, निगमायुक्त प्रीति यादव, अपर आयुक्त वीएन बाजपेई, प्रशांत गोंटिया, मनोज श्रीवास्तव, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। उमरिया […]

You May Like