
पांढुरना, अल्प वर्षा से जिले के किसानों की खेतों की फसलें पूरी तरह बर्बाद होने से किसानों पर आर्थिक संकट के बादल मंडरा रहें है, पीडि़त किसानों को उचित मुआवजा तथा जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने के मांग को लेकर बुधवार को क्षेत्र के किसानों के साथ कांग्रेस द्वारा क्षेत्रीय विधायक नीलेश उइके के नेतृत्व में नांदनवाडी उप तहसील में धरना देते हुए कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा।
बारिश के अभाव में जिले के किसानों के खेतों की फसलें बर्बाद होने से पीड़ित किसानों द्वारा पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र सरकार की तरह ही पांढुरना जिले के किसानों को मुआवजा देंने तथा जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की प्रदेश सरकार से मांग की जा रहीं है,लेकिन प्रदेश सरकार पर इसका कोई भी असर नहीं होता देख बुधवार को जिले के किसानों ने पांढुरना विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य मुख्यालय नांदनवाडी में क्षेत्रीय विधायक नीलेश उइके के नेतृत्व में धरना देंते हुए जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को एक तीन सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा,जिसमें प्रभावित किसानों को मुआवजा देंने,जिले के सूखाग्रस्त घोषित करने,किसानों का ऋण माफ करने,आगामी समय में पेयजल संकट को देखते हुए अभी से सभी ग्रामों में पेयजल व्यवस्था बनाने के लिए राशि आवंटित करने की मांग की है।
इस दौरान विधायक नीलेश उइके ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही किसानों के साथ रहीं है,प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी उस समय भी आई प्राकृतिक आपदा के दौरान कमलनाथ के निर्देश पर तत्काल जिले के किसानों को मुआवजा दिलाया था,लेकिन अब आई प्राकृतिक आपदा में प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को कोई मदद नहीं कर रहीं है,विधायक ने कहा कि यदि सरकार ने जल्दी से जल्दी पीडि़त किसानों को मदद नहीं दी तो सडक़ से लेकर सदन तक कांग्रेस किसानो के लिए संर्घष करेंगी।
जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपते समय जिला एवं ब्लांक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कं्रमश:जतन उइके,रवि खापरे,गंगा प्रसाद तिवारी,सुरेश कपाले,जिला किसान कांग्रेस प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हरनामसिहं सेंगर,मुसनलाल उइके,सुखदेव सरेयाम,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
