सिंगरौली: आज दिन मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे प्रातः भ्रमण के दौरान सीधी-सिंगरौली लोकसभा क्षेत्र के सांसद डां राजेश मिश्रा देवसर विधानसभा अंतर्गत ग्राम भैसाबुड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने गोपद नदी पर निर्माणाधीन नवीन पुल सहित क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान सांसद ने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान सांसद ने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि विकास परियोजनाओं का लाभ आम जनता तक समय पर पहुंचना चाहिए।गोपद नदी पर बन रहा यह महत्वपूर्ण पुल मध्यप्रदेश के धनगढ़ और छत्तीसगढ़ के रिसगड़ा गांव को जोड़ने का कार्य करेगा।
पुल के निर्माण से दोनों राज्यों के बीच आवागमन आसान होगा, साथ ही क्षेत्र में व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच बेहतर होगी। सांसद ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। निरीक्षण के दौरान उपसरपंच राकेश वर्मा सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
