बिल्डर ने सुविधाएं देने की बजाए धमकाया

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत झुरझुरी में कॉलानी बनाने के बाद यहां के रहवासियों को सुविधाएं नहीं दी जब रहवासियों ने विरोध किया तो उन्हें बिल्डर ने धमकाया।  पुलिस ने शिकायत पर बिल्डिर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस के मुताबिक झुरझुरी में बिल्डर गौरव शर्मा ने प्लाटिंग करते हुए कृष्णा कॉलोनी बनाई थी। इसके साथ ही जिन्हें मकान बेचे उन्हें सारी मूलभूत सुविधाएं देने का वादा भी किया। लेकिन बिल्डर ने वादा पुरा नही किया जिसका विरोध जब यहां के रहवासियों ने किया। शिकायत बिल्डर से जब लोगों  ने की तो उन्होंने रहवासियों को ही धमकी दे दी। इसके बाद गौरव ने अपने गुर्गों के साथ कॉलोनी में पहुंचकर रहवासियों से अभद्रता करते हुए धमकी दी। पुलिस ने बिल्डर समेत अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

फर्जीवाड़ा कर 14 एकड़ जमीन करवा ली अपने नाम

Sat Feb 15 , 2025
पिता-पुत्र पर दर्ज हुई एफआईआर जबलपुर। फर्जीवाड़ा करते हुए 14 एकड़ जमीन स्वयं के नाम करवाने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ शहपुरा पुलिस ने  विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक अनुराग मधुसुदन आचार्य और उनकी मां रेखा के नाम पर शहपुरा के ग्राम नटवारा सुरई […]

You May Like