होटल संचालक पर गोलियां चलाने वाला महाराष्ट्र में पकड़ाया

जबलपुर: मदनमहल थाना अंतर्गत बस स्टैंड चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित होटल में फिल्मी स्टाइल में मंगलवार शाम घुसकर होटल संचालक पर रिवाल्वर से फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस ने पकड़ा है जिसकी सूचना जबलपुर पुलिस को दे दी है, सूचना पर पुलिस रवाना हो गई है। आरोपी शिर्डी से पत्नी समेत एक होटल में रूका था।

विदित हो कि अश्वनी पारिया 43 वर्ष निवासी गेट न. 4 का अभिनंदन वेज रेस्टोरेंट बस स्टैण्ड में है। अश्वनी पारिया मंगलवार दोपहर से काउंटर पर बैठे थे, शाम करीब 4:22 बजे एक बदमाश रिवाल्वर लेकर घुसा और सीधे फायर कर दिया, पहला राउंड चला नहीं तो इसके बाद ताबड़तोड़ तीन राउंड गोलियां चला दी। होटल मालिक जान बचाने के लिए काउंटर के नीचे झुक गए थे और उन्हें गोली नहीं लग पाई थी। इसके बाद गोली चलाने वाला बाहर मोटर सायकिल मेें पहले से बैठे अपने साथी के साथ बैठकर फरार हो गया था।
बेइज्जती का बदला लेने किया था फायर
दो अक्टूबर को गोलू अपने परिवार के साथ होटल में खाना खाने पहुंचा था इस दौरान किसी बात को लेकर होटल के वेटर से उसका विवाद हो गया था। इसके बाद वेटर ने गोलू को सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया था। मामले की शिकायत होटल मैनेजर से की गई थी लेकिन मैनेजर ने वेटर का पक्ष लिया और ग्राहक को भगा दिया था। जिसके बाद गोलू ने बदला लेने योजना बनाई थी और दोस्त आकाश के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है।

Next Post

प्राचीन रामलीला का मंचन 24 से, झंडारोपण हुआ

Fri Oct 10 , 2025
शाढ़ौरा: नारायण दास जी की पावन नगरी शाढ़ौरा में रामलीला की प्राचीन परंपरा चली आ रही है। हर वर्ष की भांति इस बार भी 24 अक्टूबर से रामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा। गुरुवार को झंडा गाड़कर रामलीला मंडल ने औपचारिक रूप से तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधि-विधान से […]

You May Like