बेहतर पुलिसिंग के लिए 28 पुलिसकर्मी सम्मानित

इंदौर: ड्यूटी के दौरान घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने, मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों का तेजी से खुलासा करने, साइबर शिकायतों पर कार्रवाई और यातायात व्यवस्था में बेहतर काम करने वाले 28 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को मंगलवार को सम्मानित किया. पलासिया स्थित पुलिस कार्यालय में हुए साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाया.पलासिया थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा कर आरोपी को मोबाइल सहित गिरफ्तार किया था. इसी तरह तुकोगंज थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग के मामले में दोनों आरोपियों को पकड़कर मोबाइल बरामद किया. इन कार्रवाई में शामिल थाना प्रभारी और टीम के सदस्यों को पुरस्कार दिया.
घायलों की मदद करने पर इन्हें किया सम्मानित
ड्यूटी के बाद बिजली के करंट से घायल नाबालिग को तत्काल अस्पताल पहुंचाने वाली महिला आरक्षक निकिता जोशी को सम्मानित किया. यातायात थाने के सउनि जयप्रकाश तिवारी, प्रधान आरक्षक रामेश्वर और आरक्षक विजय पाटीदार ने सड़क पर चलती कार में आग लगने के दौरान घायल को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया था. आरक्षक सुमंत सिंह कछावा और आरक्षक कृष्णकांत ने गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया.
साइबर शिकायतों पर कार्रवाई के लिए ये सम्मानित
अपराध शाखा के आरक्षक अंकित कुमार को सीईआईआर और आरक्षक धर्मेंद्र सिंह उचारिया को एनसीआरपी पोर्टल पर बेहतर कार्रवाई के लिए पुरस्कार मिला. भंवरकुआं थाने के आरक्षक अंशुमन नागर को जीआरएम पोर्टल, तेजाजी नगर के प्रधान आरक्षक श्रीराम डुडवे को एनसीआरपी व सीईआईआर, राजेंद्र नगर के आरक्षक राघवेंद्र परिहार और बाणगंगा के आरक्षक गजेंद्र को सीईआईआर पोर्टल पर बेहतर काम के लिए सम्मानित किया.
बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए सम्मन
यातायात थाने के सउनि रोहित कटारे और आरक्षक सचिन को यातायात व्यवस्था संभालने के साथ फर्जी नंबर प्लेट लगे वाहन पर कार्रवाई के लिए सम्मान मिला. महिला आरक्षकों वैशाली, किरण, सोनम कोली और प्रियंका गोमे को बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए पुरस्कृत किया. कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आरके सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. पुलिस कमिश्नर ने सभी पुरस्कृत पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए आगे भी इसी तरह जिम्मेदारी और तत्परता से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया.

Next Post

सुब्बुलक्ष्मी कागज का माइक बनाकर करती थीं गायिकी की प्रैक्टिस, 8 साल की उम्र में दिया पहला स्टेज परफॉर्मेंस

Wed Sep 16 , 2026
मुंबई, गायिका एमएस सुब्बुलक्ष्मी ने महज 8 साल की उम्र में पहला स्टेज परफॉर्मेंस दिया और 10 साल में उनका पहला गाना रिलीज हुआ। उनकी आवाज के महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू भी कायल थे। भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुनिया में एम एस सुब्बुलक्ष्मी का नाम बेहद सम्मान के साथ लिया […]

You May Like