नामली में अवैध गैस रिफिलिंग पर छापा,31 सिलेंडर जब्त

रतलाम/नामली। नगर में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों से रिफिलिंग करने के मामले में राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार रात को कार्रवाई की। सूत्रों के अनुसार गोपनीय शिकायत के आधार पर महू रोड स्थित शहज़ाद सर्विस सेंटर पर छापा मारा गया, जहां घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण,रिफिलिंग की जा रही थी।

कार्रवाई के दौरान टीम को मौके से कुल 31 गैस सिलेंडर मिले, जिनमें 22 भरे हुए और 9 खाली सिलेंडर शामिल हैं। जब्त सिलेंडरों में भारत गैस के 21, एचपी के 4, इंडियन आर्मी के 5 और रिलायंस का 1 सिलेंडर पाया गया। इनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 87 हजार 780 रुपए बताई गई है। कार्रवाई रतलाम ग्रामीण तहसीलदार आशीष उपाध्याय, पटवारी टीकमसिंह चौहान, खाद्य विभाग के सहायक आपूर्ति अधिकारी मुकेश चौहान तथा थाना प्रभारी गायत्री सोनी की मौजूदगी में पुलिस बल के साथ की गई। जांच में सामने आया कि संचालक शहजाद मंसूरी पिता टीपू सुल्तान द्वारा अवैध गोदाम बनाकर सिलेंडर रखे गए थे और एक सिलेंडर की गैस 1200 से 1300 रुपए में बेची जा रही थी। समाचार लिखे जाने तक पंचनामा बनाकर आगे की कार्रवाई जारी थी। पूर्व में भी यहां कार्रवाई हो चुकी हैं।

 

कार्रवाई की जा रही है

 

रतलाम ग्रामीण तहसीलदार आशीष उपाध्याय ने बताया कि यहां अवैध घरेलु सिलेंडर से रिफिलिंग की जा रही थी। राजस्व और फू्रड डिपार्टमेंट के द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई कर 31 सिलेंडर जब्त किए। इनमें 22 भरे और 9 खाली हैं।

Next Post

कर्तव्यों के प्रति लापरवाही पाए जाने पर दो पटवारी निलंबित

Wed Mar 11 , 2026
खंडवा । बुधवार को कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने तहसील कार्यालय छैगांवमाखन का आकस्मिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान कर्तव्यों के प्रति लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने दो पटवारियो को निलंबित करने के निर्देश दिए। एसडीएम खंडवा श्री ऋषि कुमार सिंघई ने बताया कि जिन 2 पटवारियो को निलंबित करने […]

You May Like