हमारे हाथ से मैच पॉवरप्ले में ही निकल गया: अय्यर

धर्मशाला, 17 मई (वार्ता) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से आईपीएल मुकाबले में आज 23 रन से हार झेलने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि उनके हाथ से मैच पॉवरप्ले में ही निकल गया था जब उन्होंने अपने तीन शीर्ष बल्लेबाज गँवा दिए थे।

अय्यर ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कहा, “उन्होंने साफ़ तौर पर शानदार शुरुआत की और पावरप्ले के तुरंत बाद गेंदबाज़ों पर दबाव बना दिया। 222 रन तक पहुंचना काबिल ए तारीफ़ प्रदर्शन था। मुझे लगता है कि मैच पावरप्ले में ही हमारे हाथ से निकल गया। हम पावरप्ले में तीन विकेट गंवा चुके थे और हमारे ज़्यादातर रन बनाने वाले बल्लेबाज़ जल्दी आउट हो गए।”

उन्होंने कहा,”हार से काफी निराश हूं, लेकिन शशांक, स्टोयनिस और कुछ अन्य खिलाड़ियों ने अच्छी पारियां खेलीं। हम 10 रन प्रति ओवर की रफ़्तार के आसपास बने हुए थे, लेकिन हेजलवुड और भुवी ने शानदार गेंदबाज़ी की। नतीजा चाहे जो भी हो, मैं हमेशा सकारात्मक रहता हूं। मैं हर मैच में मजबूत सोच के साथ उतरता हूं और बीती बातों में ज़्यादा नहीं उलझता। यह ख़त्म हो चुका है, अब यह अतीत है। मैं हमेशा सुरंग के आख़िर में दिखने वाली रोशनी की तरफ देखता हूं।”

Next Post

नाटक सखा, पारम्परिक काली खप्पर नृत्य एवं भजन गायन की प्रस्तुतियां

Sun May 17 , 2026
सीधी। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आयोजित 3 दिवसीय बहुभाषीय नाट्य महोत्सव 2026 के द्वितीय दिवस में नाटक सखा पारम्परिक काली खप्पर नृत्य एवं भजन गायन की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 7 बजे से विवेकानंद सभागार टाटा कॉलेज परिसर सीधी म.प्र. में […]

You May Like