फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के घर चोरी

मुंबई 16 जनवरी (वार्ता) फिल्म अभिनेता सैफ अली खान और उनकी पत्नी अभिनेत्री करीना कपूर के बांद्रा पश्चिम स्थित घर में गुरुवार तड़के करीब ढ़ाई बजे चोरी की घटना हुई।

पुलिस ने बताया कि चोरी के दौरान सैफ अली खान पर चाकू से हमला भी किया गया। सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

सूत्रों ने बताया कि हमले में सैफ अली मामूली रूप से घायल हुए हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें पहले चाकू मारा गया है या चोर के साथ हुई झड़प में वह घायल हुए हैं। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच दोनों ही इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

Next Post

छतरपुर से आया व्यक्ति इंदौर स्टेशन से लापता

Thu Jan 16 , 2025
इंदौर: इंदौर में पढ़ने वाली बेटी से मिलने आया एक व्यक्ति इंदौर रेलवे स्टेशन से लापता हो गया। रेलवे पुलिस के अनुसार 50 वर्षीय राजेंद्रकुमार पिता बक्सासिंह अहिरवार निवासी नौगांव (छतरपुर) घाट 7 जनवरी को इंदौर के सुदामा नगर क्षेत्र में रहने वाली बेटी प्राची से मिलने आए थे। जब […]

You May Like